अमृतसर, पांच फरवरी अमृतसर में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों द्वारा बैग छीनने के बाद सिक्किम की 29 वर्षीय एक पर्यटक की ऑटो रिक्शा से गिर जाने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम गंगा नामक यह पर्यटक अपने मंगेतर के साथ “बीटिंग रिट्रीट” समारोह देखने के बाद अटारी बॉर्डर से लौट रही थी तब उसके साथ यह घटना घटी।
उसने बताया कि डोडविंड गांव के पास अमृतसर-अटारी मार्ग परमोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने गंगा से उसका बैग छीन लिया और वह चलते ऑटोरिक्शा से गिर गई। उसने बताया कि गंगा के सिर में चोट लग गई।
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति बैग छीनकर फरार हो गए।
उसने बताया कि गंगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। उसके अनुसार गंगा गंगटोक की रहने वाली थी, जहां उसका छोटा-मोटा कारोबार है।
पुलिस ने बताया कि शव रविवार को गंगा के भाई को सौंप दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY