एजेंसी न्यूज

India Energy Week: पीएम नरेंद्र मोदी इंडिया एनर्जी वीक का करेंगे उद्घाटन, ई20 पेट्रोल की होगी शुरुआत

इस दौरान प्रधानमंत्री 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल ई20 की पेशकश करेंगे. ई20 पेट्रोल की बिक्री 11 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 84 खुदरा बिक्री केंद्रों पर होगी. सरकार ने वर्ष 2025 तक सिर्फ ई20 पेट्रोल की ही बिक्री का लक्ष्य रखा है.

India Energy Week: पीएम नरेंद्र मोदी इंडिया एनर्जी वीक का करेंगे उद्घाटन, ई20 पेट्रोल की होगी शुरुआत
Prime Minister Narendra Modi

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सोमवार को बेंगलुरु (Bengaluru) में 'इंडिया एनर्जी वीक' का उद्घाटन करने के साथ पेट्रोल (Petrol) में 20 प्रतिशत इथेनॉल (Ethanol) मिश्रण की भी शुरुआत करेंगे. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, छह से आठ फरवरी तक आयोजित हो रहे 'इंडिया एनर्जी वीक' (IEW) में प्रधानमंत्री सौर एवं परंपरागत ऊर्जा से चलने वाली एक रसोई प्रणाली को भी पेश करेंगे. इस सम्मेलन के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा की तरफ भारत के बढ़ते कदम को रेखांकित करने का इरादा है.

इस दौरान प्रधानमंत्री 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल ई20 की पेशकश करेंगे. ई20 पेट्रोल की बिक्री 11 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 84 खुदरा बिक्री केंद्रों पर होगी. सरकार ने वर्ष 2025 तक सिर्फ ई20 पेट्रोल की ही बिक्री का लक्ष्य रखा है. 2019 चुनाव के बाद ही नीतीश कुमार को छोड़ना था BJP का साथ, मोदी की हवा के चलते रूकना पड़ा; प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा

अभी तक पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल का ही मिश्रण करने की मंजूरी है. सरकार पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण के माध्यम से पेट्रोल के आयात बिल में कटौती करना चाहती है. इसके अलावा प्रधानमंत्री पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों के लिए बनाई गई खास पोशाक 'अनबॉटल्ड' को भी पेश करेंगे. इंडियन ऑयल ने प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकल कर इस पोशाक को तैयार किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2023 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).