2019 चुनाव के बाद ही नीतीश कुमार को छोड़ना था BJP का साथ, मोदी की हवा के चलते रूकना पड़ा; प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा
प्रशांत किशोर ने कहा, 'जब मोदी जी जीत कर आ गए तो नीतीश कुमार हमको ही समझाने लगे कि अभी लग रहा है मोदी जी का हवा है, अभी रुकिए थोड़े दिन और बीजेपी में रुका जाए.'
नई दिल्ली: प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू पर हमलावर हैं. इसी कड़ी में गोपालगंज में जन सुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा में हमने जेडीयू को 17 सीटें दिलाई थी. तब ये भी तय हुआ था की चुनाव बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बीजेपी को छोड़ देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जब मोदी जी जीत कर आ गए तो नीतीश कुमार हमको ही समझाने लगे कि अभी लग रहा है मोदी जी का हवा है, अभी रुकिए थोड़े दिन और बीजेपी में रुका जाए. Bihar: प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश ने 2022 में महागठबंधन में शामिल होने के लिए कहा था.
नीतीश कुमार पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार ने तीन-तीन बार लोगों को ठगा है. सबसे पहले 2015 में छोड़कर भागे. फिर उसके बाद हमने 2019 में दो एमपी वाली जदयू को 17 सीटें दिलवाईं, बीजेपी को बिना लड़े ही 30 से घटाकर 17 कर दिया.
यहां देखें विडियो:
"नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के बाद BJP का साथ छोड़ना चाहते थे, लेकिन उन्होंने कहा अभी PM मोदी की हवा है" @PrashantKishor pic.twitter.com/HcwgGxFaOu
— News24 (@news24tvchannel) February 5, 2023
तीसरा धोखा CAA-NRC को लेकर किया. पार्टी में तय हुआ था कि हम लोग इसके विरोध में हैं, और पार्लियामेंट में जाकर मोदी जी के पक्ष में यानी CAA-NRC के पक्ष में जाकर वोट कर दिए. जनता से पूछते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अब आप ही लोग बताएं अब नीतीश कुमार पर कितना भरोसा करें?
PK के दावे पर जदयू ने पलटवार किया है. जेडीयू के प्रवक्ता डॉ सुनील कहते हैं कि PK की विश्वसनीयता क्या है जो खुद कई घाट का पानी पी चुके हैं. नीतीश कुमार के यहां दाल नहीं गली तो उसके बाद कई घाट का पानी पी चुके दूसरे के बारे में बेवजह बिना तथ्य के बोलते रहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2023 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

