देश की खबरें | नीतीश नीत महागठबंधन सरकार पीएमएवाई के तहत 1.61 लाख तैयार घरों को वितरित करने में विफल रही : गिरिराज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार के उन आरोपों कि ‘केंद्र विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत धन जारी करने में अनिच्छा दिखा रहा है’, को निराधार करार दिया। उन्होंने रविवार को कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत 1.61 लाख तैयार घरों को वितरित करने में विफल रही है।