यह यात्रा बगदाद में एक लघु शिखर सम्मेलन के बाद हुई, जिसमें सीरिया के विनाशकारी गृह युद्ध के बावजूद उसे अरब लीग में वापस लाने की मंशा की पुष्टि की गयी।
सीरिया को 2011 में अरब लीग से निलंबित कर दिया गया था, जब असद सरकार ने अपने शासन के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों को बर्बरता से कुचला था। यह हिंसा जल्द ही एक गृह युद्ध में बदल गयी थी।
इस संघर्ष में 3,00,000 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है और देश की 2.3 करोड़ आबादी में से आधे लोग विस्थापित हो गए हैं।
मिस्र की संसद के अध्यक्ष हनाफी अल-गिबाली सबसे पहले दमिश्क पहुंचे। वह एक दशक से अधिक वक्त में सीरिया की यात्रा करने वाले मिस्र के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं।
इराक की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद हलबौसी ने एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
अरब अंतर-संसदीय संघ ने शनिवार को इराक की राजधानी बगदाद में मुलाकात की। यह मुलाकात तब हुई है, जब हाल के वर्षों में कई अरब देशों ने असद से नाता फिर से जोड़ने की ओर कदम बढ़ाया है।
तुर्किये और सीरिया में छह फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से यह प्रक्रिया तेज हो गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY