मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
मुंबई की डांस ग्रुप V Unbeatable अब अमेरिका में अपना धमाल मचा रही है. वहां के प्रसिद्ध टीवी रियलिटी शो 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' में हिस्सा लेने के बाद इस ग्रुप ने यहां सबका दिल जीत लिया है. ये शो पर फिनाले राउंड में पहुंच चुकी है. ऐसे में वहां लोगों के बीच भारत का नाम रोशन किया.
करीना कपूर इन दिनों डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 7' में नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपना एक हॉट फोटोशूट कराया है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज देखने के बाद उनके फैंस भी उन अट्रैक्टिव अवतार देखकर हैरान हैं.
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी एक बार फिर अपना घर बसाने जा रही हैं. साल 2013 में पहले पति बंटी नेगी से तलाक के बाद काम्या का प्यार और शादी पर से विश्वास उठ गया था. लेकिन अब एक्ट्रेस ने मीडिया को बताया कि वो एक बार फिर प्रेम में हैं. वो शलभ डांग नाम के एक बिजनसमैन से शादी करने जा रही हैं.
ऋषि कपूर हाल ही में न्यूयॉर्क से अपनी कैंसर की बीमारी का इलाज करवा कर मुंबई लौटे हैं. ऐसे में आलिया भट्ट भी उनका हालचाल लेने उनके घर पहुंची. आलिया मीडिया द्वारा रणबीर कपूर के घर के बाहर स्पॉट की गई और उनकी फोटोज भी अब सामने आई हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 11 सितंबर की रात को मुंबई के लालबाग गणेश पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची. दीपिका यहां ट्रेडिशनल साड़ी पहनी हुई नजर आईं जिनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई.
अनुष्का शर्मा के बार फिर सोशल मीडिया पर अपने हॉट अंदाज से फैंस को हैरान कर रही हैं. अनुष्का ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बिकिनी में बीच पर एन्जॉय करते हुए अपनी फोटोज शेयर की हैं जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग भी हैरान हैं.
आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने इसरो के चंद्रयान-2 मिशन पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए वैज्ञानिकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया है. लेटेस्टली हिंदी से खास बातचीत में उन्होंने इसरो के काम की जमकर सराहना की है.
हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' से रानू मंडल का सॉन्ग 'तेरी मेरी कहानी' को रिलीज कर दिया है. फिल्म के गाने को हिमेश ने आज रानू और मीडिया की उपस्थिति में लॉन्च किया.
अनु मालिक पिछले साल यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के मामले में फंस गए थे जिसके बाद उन्हें सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' से इस्तीफा देना पड़ा था. अब मीडिया में खबर आ रही है कि अनु मालिक एक बार फिर शो में वापसी कर सकते हैं.
मिका सिंह के बाद अब दिलजीत दोसांझ भी पाकिस्तान के साथ काम करने की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. खबर है कि दिलजीत पाकिस्तान के एक आयोजक के लिए अमेरिका में शो करने जा रहे हैं. इस बात को लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एम्पलॉयीज काफी नाराज है.
वरुण धवन और सारा अली खान मुंबई में अपनी आनेवाली फिल्म 'कुली नंबर 1' के लिए शूट कर रहे थे जब सेट पर अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि मंगलवार रात 12.30 बजे ये आग लगी जिसके बाद दमकल विभाग फौरन बचाव कार्य के लिए पहुंची. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.
ऋतिक रोशन ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो कैटरीना कैफ को फिल्म इंडस्ट्री का 'मजदूर' मानते हैं. ऋतिक ने कहा कि वो इस बात को सकारात्मक रूप से कहते हैं लेकिन कैटरीना इस बात से नाराज हो जाती हैं. ऋतिक और कैटरीना कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं और इनकी बॉन्डिंग भी काफी बढ़िया है.
7 सितंबर को देशभर को विक्रम लैंडर के चांद की सतह पर उतरने का इतंजार था लेकिन जमीनी स्टेशन के साथ इसका संपर्क टूट गया. इसे लेकर इसरो के वैज्ञानिक काफी हद तक दुखी थी और उनका हौंसला बढ़ाने के लिए अनुष्का शर्मा ने ट्वीट भी किया था. अब पीएम मोदी ने भी उस ट्वीट का जवाब दिया है.
सलमान खान एक बार फिर विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में उनके घर गणपति बाप्पा के विसर्जन एक दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री के साथ सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को द्केहने के बाद उनके फैंस नाराज हो उठे और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर फटकार लगाई.
वरिष्ट वकील राम जेठमलानी के निधन से आज देशभर में शोक की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.
44 वर्षीय रवीना जल्द ही नानी बनने वाली हैं. उनकी बेटी छाया जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं. रवीना ने बेटी छाया के लिए एक बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया था जिसकी फोटोज मीडिया में देखने को मिली हैं.
शाहरुख खान के अगले प्रोजेक्ट को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच कई ऐसी खबरें आई जिसमें दावा किया गया कि शाहरुख ने अपनी अगली फिल्म के लिए प्लानिंग कर रही हैं. हाल ही में कहा गया कि शाहरुख अली अब्बास जफर की फिल्म में नजर आएंगे. लेकिन अब एक्टर ने खुद इन सभी रिपोर्ट्स को अफवाह करार देते हुए ट्विटर पर सच्चाई बताई है.
वीरू कृष्णन ने राजा हिंदुस्तानी समेत कई बड़ी फिल्मों में काम किया है. एक एक्टर के साथ ही वो एक कत्थक डांसर के रूप में भी मशहूर थे. शनिवार को उन्होंने मुंबई में अपनी अंतिम सांस ली. अपने गुरु को याद करते हुए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
भारतीय ,मनोरंजन जगत की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले आज 86 वर्ष की हो गई हैं. उन्होंने अपनी गायिकी दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई. अपने सिंगिंग करियर में उन्होंने करीब-करीब हर प्रकार के गाने आए. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपके लिए कुछ ऐसे ही गानें लेकर आए हैं जो आज भी बेहद पसंद किए जाते हैं.
सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड सारा अली खान के साथ टीवी कमर्शियल के लिए शूट करने स एमना कर दिया है. हाल ही में एक इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड सारा और सुशांत को एक साथ अपने प्रचार में कास्ट करना चाहती थी लेकिन सुशांत ने उनका ये ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें इसके लिए सारा के साथ काम करना पड़ता.