गणपति विसर्जन के दौरान सिगरेट पीते दिखे सलमान खान, फैंस ने कहा- कुछ तो शर्म करो
सलमान खान एक बार फिर विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में उनके घर गणपति बाप्पा के विसर्जन एक दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री के साथ सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को द्केहने के बाद उनके फैंस नाराज हो उठे और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर फटकार लगाई.
सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर जाने-अनजाने में विवादों से घिरते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में सलमान खान के घर गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. मंगलवार को सलमान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy apartment) पर गणेश विसर्जन किया गया. सलमान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा, अलविरा अग्निहोत्री, जीजा अतुल अग्निहोत्री, भाई सोहेल खान समेत पूरा परिवार नजर आया. इस दौरान सलमान के दोस्त भी यहां मौजूद थे.
सोशल मीडिया पर गणेश विसर्जन के दौरान अक एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें सलमान जीजा अतुल अग्निहोत्री (Atul Agnihotri) के साथ साइड में खड़े को सिगरेट पीते हुए नजर आए. उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगा और इंटरनेट पर ये चर्चा का विषय बन गया.
वीडियो को देखने के बाद लोग सलमान को जमकर फटकार लगाने लगे. फैंस का कहना था कि गणेश विसर्जन के दौरान सलमान को ऐसा नहीं करना चाहिए था. उन्हें इसके लिए शर्म आनी चाहिए. इसी के साथ तरह सारे कमेंट्स उनके वीडियो पर पढ़ने को मिले हैं.
सलमान गणपति विसर्जन के दौरान जमकर डांस भी करते हुए नजर आए थे. बात करें फिल्मों की तो सलमान जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) में नजर आएंगे. इसका निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं और ये फिल्म 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2019 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

