बॉलीवुड

Stunning Pics: करीना कपूर ने सिल्वर लहंगे में ढाया कहर, देखिये एक से बढ़कर एक तस्वीरें

करीना कपूर इन दिनों डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 7' में नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपना एक हॉट फोटोशूट कराया है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज देखने के बाद उनके फैंस भी उन अट्रैक्टिव अवतार देखकर हैरान हैं.

Stunning Pics: करीना कपूर ने सिल्वर लहंगे में ढाया कहर, देखिये एक से बढ़कर एक तस्वीरें
करीना कपूर (Photo Credits: Instagram)

करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने स्टाइल और फैशन के लिए भी काफी पॉपुलर हैं. अक्सर वो अपने फैशन स्टेटमेंट से लोगों का दिल जीतती आई हैं. एक बार फिर वो अपने लेटेस्ट फोटोशूट से फैंस के दिलों पर अपना जादू चला रही हैं. डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 7' (Dance India Dance 7) में नजर आ रही करीना ने हाल ही में अपना एक खूबसूरत फोटोशूट कराया जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर देखने को मिली हैं.

इंटरनेट पर आई उनकी फोटोज में वो सिल्वर लहंगे में गजब ढा रहीं हैं. इस लहंगे के साथ उन्होंने हैंडपेंटेडलाइट दुपट्टा पहना हाउ था. अपने इस जरीदार लहंगे में करीना काफी सुंदर नजर लग रही हैं. इसमें कोई दोराय नहीं कि ये ड्रेस हर लड़की एक बार जरूर पहनना चाहेगी.

करीना की इस ड्रेस पर काफी सजावट देखने को मिलती है. इसपर जरी और एम्ब्रायडरी का काम काफी बारीकी से किया गया है जिसके चलती इसकी खूबसूरती और भी निखरकर आती है.

बात करें फिल्मों की तो करीना जल्द ही फिल्म 'गुड न्यूज' (Good News) में नजर आएंगी. इसके अलावा वो 'अंग्रेजी मीडियम' के लिए भी शूट कर चुकी हैं. करण जौहर की तख्त के लिए भी उन्हें कास्ट किया गया है. इन सबके अलावा वो सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' (Jawaani Jaaneman) में भी कैमियो में रोल में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2019 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).