बॉलीवुड

राजा हिंदुस्तानी एक्टर वीरू कृष्णन का निधन, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलिब्रिटीज ने दी श्रद्धांजलि

वीरू कृष्णन ने राजा हिंदुस्तानी समेत कई बड़ी फिल्मों में काम किया है. एक एक्टर के साथ ही वो एक कत्थक डांसर के रूप में भी मशहूर थे. शनिवार को उन्होंने मुंबई में अपनी अंतिम सांस ली. अपने गुरु को याद करते हुए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

राजा हिंदुस्तानी एक्टर वीरू कृष्णन का निधन, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलिब्रिटीज ने दी श्रद्धांजलि
प्रियंका चोपड़ा और वीरू कृष्णन (Photo Credits: Twitter/ Youtube)

फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' (Raja Hindustani) एक्टर वीरू कृष्णन (Veeru Krishnan) का निधन हो गया है. वीरू ने बॉलीवुड की कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया है. शनिवार को उन्होंने मुंबई में अपनी अंतिम सांस ली. एक एक्टर के साथ ही वो एक कत्थक डांसर (Kathak Dancer) के रूप में मशहूर थे जिन्होंने कई सारे बॉलीवुड एक्टर्स को डांस सिखाया.

अपने इस गुरु को याद करते हुए कई सारे सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर इन्हें श्रद्धांजलि दी है.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने लिखा, "आपने मुझे डांस करना सिखाया. आपने सब्र और डांस के लिए आपका जज्बा इतना शानदार था कि हमने न सिर्फ कत्थक बल्कि आपसे बहुत कुछ सीखा. आप हमेशा याद किए जाओगे गुरूजी."

एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने भी उनके साथ अपनी एक फोटो को शेयर करके अपना दुख प्रकट किया. करणवीर ने लिखा, "अपने गुरूजी पंडित वीरू कृष्णन के निधन से बेहद दुखी हूं. मैं टीचर्स डे पर उनके लिए एक पोस्ट लिखकर उन्हें धन्यवाद कहने वाला था और मुझे शायद ही ओअता था कि वें हमें छोड़ देंगे और हम उन्हें कभी नहीं देख पाएंगे. हमने उनसे बहुत कुछ सीखा है. ये हम सभी के लिए बड़ा नुक्सान है. हम जानते कि वो और भी खुशहाल जगह पर हैं. गुरुदेव की जय हो."

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने लिखा, "हे भगवान, इस खबर को सुनकर हैरान हूं. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे. हमें कड़ी मेहनत, अनुशासन और कत्थक से प्रेम करने को सिखाने के लिए धन्यवाद."

लारा दत्ता (Lara Dutta) ने लिखा, " ये बेहद दुखद खबर है. गुरूजी को मेरी श्रद्धाजंली और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं. वो अपने आप में एक संस्था थे.  कत्थक के लिए उनका पैशन और उनके भीतर मौजूद सब्र ने उन्हें उनके बच्चों के लिए एक महान गुरू बनाया. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2019 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).