हादसा: वरुण धवन-सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर 1' के सेट पर लगी भीषण आग
वरुण धवन और सारा अली खान मुंबई में अपनी आनेवाली फिल्म 'कुली नंबर 1' के लिए शूट कर रहे थे जब सेट पर अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि मंगलवार रात 12.30 बजे ये आग लगी जिसके बाद दमकल विभाग फौरन बचाव कार्य के लिए पहुंची. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.
वरुण धवन (Varun Dhawan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'कुली नंबर 1' (Coolie No. 1) के सेट पर भीषण आग (fire) लग गई. इस फिल्म के लिए वरुण और सारा मुंबई में शूट कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये आग मंगलवार रात 12.30 के करीब लगी. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है. आग लगने की खबर मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया जिसने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया.
रिपोर्ट्स के अनुसार, ये आग मुंबई के गोरेगांव इलाके स्थित 'फिल्मिस्तान' (Filmistan, Goregaon) स्टूडियो में लगी. इस घटना में किसी को कोई नुक्सान नहीं हुआ है. फिल्म 'कुली नंबर 1' के लिए सारा और वरुण बीते काफी समय से शूट कर रहे हैं.
ये फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म 'कुली नंबर. 1' (1995) की रीमेक है जिसे डेविड धवन एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश करेंगे. वरुण ने फिल्म के सेट से अपनी फोटोज भी शेयर की है.
View this post on Instagram
Happy birthday 🥳 papa 🥇 मेरा नम्बर 1 डिरेक्टर । काम चालू हैं bhai लोग. Coolie number 1
हाल ही में जब इस फिल्म की घोषणा की गई तो वरुण और सारा के फैंस काफी खुश नजर आए और अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2019 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

