सारा अली खान खान के साथ एड शूट करने से सुशांत सिंह राजपूत ने किया इनकार, ये थी बड़ी वजह!
सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड सारा अली खान के साथ टीवी कमर्शियल के लिए शूट करने स एमना कर दिया है. हाल ही में एक इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड सारा और सुशांत को एक साथ अपने प्रचार में कास्ट करना चाहती थी लेकिन सुशांत ने उनका ये ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें इसके लिए सारा के साथ काम करना पड़ता.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) के बीते कल से सभी वाकिफ हैं. फिल्म 'केदारनाथ' (Kedarnath) की शूटिंग के दौरान उनके रिलेशनशिप की चर्चा जोर में थी. लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप भी हो गया था. अब महीनों बाद सुशांत ने सारा के साथ एक टीवी एड के लिए काम करने से मना कर दिया है. एक प्रचार के लिए इन्हें साथ कास्ट किया जाना था लेकिन सुशांत ने इसके लिए अपनी मंजूरी नहीं दी.
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत और सारा को एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी अपने एक टीवी कमर्शियल के लिए कास्ट करना चाहती थी. लेकिन जब सुशांत को सारा के साथ काम करने की बात पता चली तो उन्होंने इसके लिए मना कर दिया. इससे ये बात साफ समझ आती है कि सुशांत अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड सारा के साथ काम नहीं करना चाहते हैं.
सुशांत और सारा फिल्म 'केदारनाथ' के लिए शूट कर रहे थे जब ये एक दूसरे को डेट करने लगे. इस दौरान इनकी बढ़ती नजदीकियों को लेकर सारा की मॉम अमृता सिंह ने आपत्ति जताई और सारा को काम पर फोकस करने की सलाह दी. मां कीबात को मानते हुए सारा ने सुशांत से ब्रेकअप भी कर लिया. ऐसे में अब ,महीनों बाद भी इनके बीच सुलह होने में अभी और समय लग सकता है.
इन दिनों सुशांत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को डेट करने को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2019 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

