बॉलीवुड

शाहरुख खान खुद को लेकर इस अफवाह से हुए परेशान, ट्विटर पर बताई सच्चाई

शाहरुख खान के अगले प्रोजेक्ट को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच कई ऐसी खबरें आई जिसमें दावा किया गया कि शाहरुख ने अपनी अगली फिल्म के लिए प्लानिंग कर रही हैं. हाल ही में कहा गया कि शाहरुख अली अब्बास जफर की फिल्म में नजर आएंगे. लेकिन अब एक्टर ने खुद इन सभी रिपोर्ट्स को अफवाह करार देते हुए ट्विटर पर सच्चाई बताई है.

शाहरुख खान खुद को लेकर इस अफवाह से हुए परेशान, ट्विटर पर बताई सच्चाई
शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जीरो' (Zero) के बाद फैंस बेसब्री से उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं. मीडिया में हाल ही में रिपोर्ट पढ़ने को मिली कि अब शाहरुख खान ने एक एक्शन फिल्म के लिए अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) के साथ हाथ मिलाया है. इस फिल्म में वो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ नजर आएंगे. लेकिन अब एक्टर ने खुद इस विषय पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्विटर पर सच्चाई बताई है.

शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, "यह जानकर हमेशा अच्छा लगता है कि मेरी अनुपस्थिति में और मेरी पीठ के पीछे, मैंने इतनी फिल्में साइन की है जोकि मुझे भी पता नहीं है !!मैं कोई भी फिल्म करता हूं जब मैं कहता हूं कि मैं यह कर रहा हूं .... अन्यथा मैं सच्चाई पोस्ट कर देता हूं."

आपको बता दें कि ये भी कहा जा रहा था कि शाहरुख अपने अगले प्रोजक्ट के लिए राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) से मुलाकात कर रहे हैं. लेकिन ये खबरें भी गलत साबित हुई. दरअसल, फिल्म 'जीरो' की असफलता के बाद से अब तक शाहरुख ने अपनी किसी भी फिल्म का ऐलान नहीं किया.

शाहरुख ने मीडिया को बयान देते हुए कहा था, "मेरे पास अभी कोई भी फिल्म नहीं है. मैं किसी भी फिल्म पर काम नहीं कार रहा हूं. अक्सर ऐसा होता है कि जब आप किसी एक फिल्म के अंत तक पहुंच जाते हैं तो आप अपने अगले फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं. लेकिन इस बार मैं ऐसा महसूस नहीं कर रहा हूं. मेरा दिल मुझे इजाजत नहीं देता. मुझे लगता है कि मुझे खुद के लिए समय निकालने की जरूरत है, फिल्में देखना चाहिए, कहानी सुननी चाहिए और किताबें पढ़नी चाहिए. मेरे बच्चे भी कॉलेज में हैं...मेरी बेटी कॉलेज जाने लगी है और मेरा बताई पढ़ाई पूरी करने वाला है. मुझे परिवार के साथ समय बिताना है."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2019 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).