मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
सलमान खान 9 अगस्त, शुक्रवार की रात को मुंबई में अपनी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के स्पेशल प्रीमियर पर पहुंचे थे जहां एक फीमेल फैन ने उनसे मिलने के लिए भीड़ में उनका हाथ पकड़कर खींचा. हालांकि सलमान के बॉडीगार्ड्स ने उसे हटा दिया लेकिन सलमान के एक्सप्रेशन से पता चलता है कि फैन कि ये हरकत उन्हें पसंद नहीं आई.
प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' का शानदार ट्रेलर इसके मेकर्स ने आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. फिल्म के ट्रेलर में ये दोनों ही एक्शनभरे अंदाज में नजर आए. फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया गया.
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा की हालत गंभीर है जिसके चलते उन्हें वेंटीलेटर पर रकः गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विद्या को फेफड़ों और हार्ट से संबंधित समस्या है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुंबई के जुहू इलाके स्थित अस्पताल में में उन्हें आईसीयू में रखा गया है.
ठाणे जिले के काल्वा इलाके में रहे वाले 40 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस प्रदन्या पारकर ने पुलिस ने बताया कि महिलाने अपने सुसाइड नोट में कहा है कि वह बहुत तनाव में है और इसलिए 17 साल की बेटी श्रुति की हत्या कर आत्महत्या करने जा रही है.
रानी मुखर्जी की हिट फिल्म 'मर्दानी' के सीक्वल 'मर्दानी 2' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. एक बार फिर रानी अपने एक्शनभरे अंदाज से दर्शकों को जमकर एंटरटेन करती नजर आएंगी. आज यशराज फिल्म्स ने इसके रिलीज डेट की घोषणा की है.
फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रमोशन्स के दौरान लिया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा मीडिया इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार को धक्का मारकर गिराती हुई नजर आ रही हैं. अक्षय की जमीन पर गिरा हुआ देखकर विद्या बालन, तापसी पन्नुआ और नित्या मेनन भी चौंक गई. आप भी देखें ये वीडियो.
आलोकनाथ के खिलाफ एक टीवी स्क्रीन राइटर ने पिछले साल बलात्कार का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले के चलते आलोकनाथ को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था. अब खबर आई है कि मुंबई पुलिस को उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिल पाए हैं और ऐसे में वो इस केस को बंद कर सकती है.
विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने 4 कैटोगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है. ऐसे में अब लोग सवाल कर रहे हैं कि भला 2019 में रिलीज हुई फिल्म को कैसे अवॉर्ड दिया गया क्योंकि राष्ट्रीय पुरस्कार की ज्यूरी तो साल 2018 की फिल्मों के लिए अवॉर्ड दे रही हैं? ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर अब लोगों के बीच बहस छिड़ गई है.
फिल्म 'सुपर', 'गोल्ड' समेत कई ऐसी हिट फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अमित साध का उनकी गर्लफ्रेंड एनाबेल डासिल्वा से ब्रेकअप हो गया है. इन्होने एक दूसरे को एक साल तक डेट किया जिसके बाद अब इन्होंने ब्रेकअप का फैसला किया है. सोशल मीडिया पर इनके प्यार को दर्शाती हुई कई सारी फोटोज देखने को मिली हैं.
सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके है कौन' ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने फिल्म की स्टारकास्ट के साथ मिलकर एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया. मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जहां एक बार फिर सभी ने मिलकर इस एवरग्रीन फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट किया.
प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुएल ऑफेन्सेस (POSCO Bill) को लोकसभा में पास कर लिया गया. इस बिल को बच्चों को किसी भी प्रकार के सेक्शुएल अब्यूज से बचाने के लिए बनाया गया है. इसमें दोषियों के लिए मौत की सजा का भी प्रावधान है. इस बिल के पास हो जाने से अनुष्का शर्मा बेहद खुश है. इसे लेकर उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर को लेकर चल रही खबरों के बीच अब उनकी लेटेस्ट फोटोज मीडिया में वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में फरहान कार में शिबानी के साथ नजर आए. बताया जा रहा है कि देर रात फरहान और शिबानी मीडिया द्वारा स्पॉट किए गए. इन फोटोज ने अब इनके रिलेशनशिप की खबरों को और तूल देना शुरू कर दिया है.
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 और 35A (Article 370 and 35A) हटाए जाने के बाद देशभर में लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रया दे रहे हैं. इन दिनों फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रचार में जुटी तापसी पन्नू ने भी इस विषय पर अपनी बात रखी और कहा कि देश की नागरिक होने के नाते वो बेहद खुश हैं.
आज 66वें राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा की गई जहां आयुष्मान खुराना ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता. इसी के साथ उनकी फिल्म 'अंधाधुन' और 'बधाई हो' के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा की गई. ऐसे में आयुष्मान बेहद भावुक हो उठे और अपनी इस बड़ी जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए मीडिया में ये बयान जारी किया है.
रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'Manmadhudu 2' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. लेकिन ये फिल्म अब कुछ वजहों से विवादों से घिर गई है. फिल्म के एक सीन में रकुल प्रीत सिंह अपनी को-स्टार को किस करती हुई नजर आ रही हैं. इस फिल्म को देखने के बाद अब लोग चिन्मई श्रीपदा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. चिन्मई श्रीपदा के पति राहुल रविंद्रन ने ही इस फिल्म का निर्देशन किया है.
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा शुरू हो गई है और ऐसे में कई बड़ी फिल्मों को आज सम्मानित करने के लिए घोषणा की जाएगी. राष्ट्रीय सिनेमा पुरस्कारों की ज्यूरी के चेयरमैन फिल्मकार राहुल रवैल इन पुरस्कारों की घोषणा कर रहे हैं. आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' के लिए सर्वश्रेष्ट फिल्म पुरस्कार की घोषणा की गई है.
अनुच्छेद 370और 35A हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पहली बार देशवासियों को संबोधित करते हुए कई सारे बयान दिए और इस विषय पर अपनी बात रखी. उन्होंने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर्यटन का केंद्र बन सकता है. अब उन्हें उम्मीद है कि ये जगह एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के लिए शूटिंग का हब बन जाएंगी.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' कल यानी 9 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है. बिहार में सेट की गई इस फिल्म में जबरिया शादी के विषय को रोमांटिक और ड्रामेटिक अंदाज में पेश किया गया है. इस फिल्म को देखने से पहले पढ़ें इसका ये स्पेशल रिव्यू.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' कल रिलीज होने जा रही है. कई दफा पोस्टपोन होने के बाद अब आखिरकार दर्शकों के लिए ये फिल्म कल सिनेमाघरों में पेश की जाएगी. ऐसे में हम आपके लिए इस फिल्म का स्पेशल रिव्यू लेकर आए हैं.
ऋतिक रोशन के नाना जे ओमप्रकाश का बीते दिनों 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार ऋतिक रोशन ने अपने पिता राकेश रोशन के साथ मिलकर किया. अब खबर आ रही है कि जे ओमप्रकाश की अस्थियों को गंगा में विसर्जित न करके समंदर में विसर्जित किया जाएगा. दरअसल, ये जे ओमप्रकाश की अंतिम इच्छा थी जिसका जिक्र उन्होंने अपनी वसीहत में भी किया था.