बॉलीवुड

Saaho Trailer: प्रभास-श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'साहो' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' का शानदार ट्रेलर इसके मेकर्स ने आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. फिल्म के ट्रेलर में ये दोनों ही एक्शनभरे अंदाज में नजर आए. फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया गया.

Saaho Trailer: प्रभास-श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'साहो' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video
फिल्म 'साहो' का ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'साहो' (Saaho) का दमदार ट्रेलर आज फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया. इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है और ऐसे में अब इसके ट्रेलर को लेकर भी उनमें काफी उत्साह देखा जा रहा है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर सुजीत ने इस फिल्म का निर्देशन किया है.

इस फिल्म से अब तक इसके कलाकारों के लुक पोस्टर्स शेयर किए गए थे और अब इस फिल्म का ट्रेलर भी लोगों के लिए हाजिर है. आज फिल्म के ट्रेलर को इसकी स्टार-कास्ट ने मुंबई में मीडिया की मौजूदगी में लॉन्च किया.

देखें 'साहो' का ट्रेलर-

फिल्म के ट्रेलर में हमें प्रभास और श्रद्धा का एक्शन से भरा अंदाज देखने को मिल रहा है और यकीनन ये फिल्म थ्रिल से भरी हुई नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म 300 करोड़ के बड़े बजट पर निर्मित की गई है. इसे यूवी क्रिएशन्स (UV Creations) और टी-सीरीज (T-Series) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

फिल्म 'बाहुबाली' से दुनियाभर में नाम कमाने वाली प्रभास अब 'साहो' के साथ बॉलीवुड में अपने पांव जमाने जा रहे हैं. वहीं श्रद्धा कपूर के लिए भी ये फिल्म बेहद अहम है. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, एवलीन शर्मा, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर समेत कई नामचीन कलाकारों ने काम किया है. ये फिल्म 30 अगस्त, 2019 को रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2019 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).