बॉलीवुड

Jabariya Jodi Quick Movie Review: कॉमेडी से भरी है सिद्धार्थ मल्होत्रा-परिणीति चोपड़ा की ये फिल्म

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' कल रिलीज होने जा रही है. कई दफा पोस्टपोन होने के बाद अब आखिरकार दर्शकों के लिए ये फिल्म कल सिनेमाघरों में पेश की जाएगी. ऐसे में हम आपके लिए इस फिल्म का स्पेशल रिव्यू लेकर आए हैं.

Jabariya Jodi Quick Movie Review: कॉमेडी से भरी है सिद्धार्थ मल्होत्रा-परिणीति चोपड़ा की ये फिल्म
जबरिया जोड़ी ट्रेलर (Photo Credits: YouTube/Balaji Motion Pictures)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' कल यानी 9 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की रिलीज को किसी न किसी वजह से टाला गया था जिसके बाद 9 अगस्त की रिलीज के लिए सेट किया गया था. प्रशांत सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर सिद्धार्थ और परिणीति के फैंस में काफी उत्साह है. ऐसे में आपके लिए इस फिल्म का क्विक रिव्यू लेकर आए हैं.

इस फिल्म में सिद्धार्थ और परिणीती के अलावा संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, अपार्शाकी खुराना ने भी काम किया है.फिल्म की कहानी बिहार में सेट की गई है. सिद्धार्थ जहां एक राजनीतिक बैकग्राउंड से आते हैं वहीं परिणीति यहां एक मिडिल क्लास फैमिली से है जो स्वभाव की बेहद दबंग है.फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से सिद्धार्थ अपने पिता (जावेद जाफरी) के निर्देश पर जबरिया शादी करवाते हैं और इसके लिए वो मसहूर भी हैं. फिल्म की कहानी के अनुसार, सिद्धार्थ और परिणीति बचपन से ही एक दूसरे से प्यार करते हैं. जैसा कि होता आया है बड़े होने पर हालात बदल जाते हैं और इस बार प्यार तो है लेकिन कहानी में कई ट्विस्ट के साथ.

फिल्म के डायलॉग्स बेहद जबरदस्त है और ये आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे. फिल्म की कहानी को भी बेहद कॉमिक ढंग से पेश किया गया है. फिल्म का फुर्सत हाफ मनोरंजन से भरा है. परिणीति चोपड़ा जिस तरह से बिहारी एक्सेंट में बात करती हैं, ये भी आपको पसंद आएगा.

हम जल्द आपके लिए इस फिल्म का कंप्लीट रिव्यू लेकर आएंगे. तब तक बने रहें लेटेस्टली हिंदी के साथ.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2019 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).