बॉलीवुड

ब्रेक अप के बाद टूट गई थीं परिणीति चोपड़ा, कहा- वो मेरी जिंदगी का सबसे बुरा समय था

परिणीति चोपड़ा ने आज तक अपनी निजी जिंदगी के बारे में मीडिया से बातचीत नहीं की है. इन दिनों उनका नाम असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई से जोड़ा जा रहा है मगर अभी तक एक्ट्रेस ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है. परिणीति ने अपने रिश्ते के बजाय ब्रेक अप के बारे में बात की.

ब्रेक अप के बाद टूट गई थीं परिणीति चोपड़ा, कहा- वो मेरी जिंदगी का सबसे बुरा समय था
परिणीति चोपड़ा (Photo Credits : Instagram)

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने आज तक अपनी निजी जिंदगी के बारे में मीडिया से बातचीत नहीं की है. इन दिनों उनका नाम असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई से जोड़ा जा रहा है मगर अभी तक एक्ट्रेस ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है. परिणीति ने अपने रिश्ते के बजाय ब्रेक अप के बारे में बात की. एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब उनका दिल टूटा था, वो उनकी जिंदगी का सबसे बुरा समय था.

परिणीति ने कहा कि, "मैं एक ही बड़े हार्टब्रेक से गुजरी हूं और मुझे लगता है कि सिर्फ एक ही होगा. सच बताऊ तो वो बेहद उलझा हुआ था. वो मेरी जिंदगी का सबसे बुरे समय था क्योंकि मैंने तब तक किसी रिजेक्शन का सामना नहीं किया था. मुझे मेरे परिवार की जरुरत थी. इस वजह से मैं काफी मैच्योर हो गई थी. मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि जिंदगी में काफी पहले मुझे उस वक्त का सामना करना पड़ा."

 

View this post on Instagram

 

This might have been another dress I kept after the shoot not confirming. 👀 🏴

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

यह भी पढ़ें:- साइना नेहवाल बायोपिक के लिए परिणीति चोपड़ा सीख रहीं हैं बैडमिंटन, देखें फोटो

आपको बता दें कि परिणीति जल्द ही फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में नजर आएंगी. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम रोल में है. ट्रेलर और गाने दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. प्रशांत सिंह ने फिल्म का निर्देशन किया है. पहले यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होने वाली थी मगर बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया. अब यह फिल्म 9 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).