बॉलीवुड

एक्टर अमित साध और उनकी गर्लफ्रेंड एनाबेल डासिल्वा का हुआ ब्रेकअप, इस हॉट मॉडल को कर रहे थे डेट

फिल्म 'सुपर', 'गोल्ड' समेत कई ऐसी हिट फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अमित साध का उनकी गर्लफ्रेंड एनाबेल डासिल्वा से ब्रेकअप हो गया है. इन्होने एक दूसरे को एक साल तक डेट किया जिसके बाद अब इन्होंने ब्रेकअप का फैसला किया है. सोशल मीडिया पर इनके प्यार को दर्शाती हुई कई सारी फोटोज देखने को मिली हैं.

एक्टर अमित साध और उनकी गर्लफ्रेंड एनाबेल डासिल्वा का हुआ ब्रेकअप, इस हॉट मॉडल को कर रहे थे डेट
अमित साध और एनाबेल डा सिल्वा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर अमित साध (Amit Sadh) का उनकी गर्लफ्रेंड एनाबेल डासिल्वा (Annabel DaSilva) से ब्रेकअप (breakup) हो गया है. अमित और एनाबेल पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे जिसके बाद अब इन्होंने अलग होने के फैसला कर लिया है. इस फैसले से अमित के फैंस भी काफी निराश हैं. बताया जा रहा है कि इन्होंने आपसी समझौते के साथ ब्रेकअप किया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अमित और एनाबेल एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे. लेकिन फिर भी वो अपने रिश्ते को ज्यादा देर तक कायम नहीं कर पाए. इसलिए अब इन्होंने ब्रेकअप का फैसला कर लिया है. हालांकि ये एक दोस्त की तरह साथ रहेंगे.

 

View this post on Instagram

 

Dream Big, Work Hard & Make It Happen ❤️😄 #smiles #ourmotto #meuamor 📷Credits @nishant_mehta 😝

A post shared by Annabel DaSilva (@annabelcd) on

सोशल मीडिया पर अमित और एनाबेल की कई सारी रोमांटिक फोटोज (romantic photos) देखने को मिली है. बताया जा रहा है कि ये दोनों वेकेशन मनाने मनाली, नैनीताल और लंदन भी जा चुके हैं.

जानकारी है कि अमित और एनाबेल (ब्राजीलियन मॉडल) इनकी मुलाकात एक जिम में हुई थी जहां से इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई.

एनाबेल अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी हॉट पर्सनालिटी साफ देखी जा सकती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2019 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).