देश

Sitapur Viral Video: पति और प्रेमी दोनों के साथ रहना चाहती है पत्नी, पति ने भी दी सहमति; सीतापुर थाने पहुंचा अनोखा मामला

मामले में पति शुभम वर्मा, उनकी पत्नी अंजू और कथित प्रेमी नितिन विश्वकर्मा को महमूदाबाद कोतवाली बुलाया गया. पुलिस ने सभी पक्षों की बात सुनकर विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया, हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी अंतिम समझौते पर सहमति नहीं बन सकी थी.

Sitapur Viral Video: पति और प्रेमी दोनों के साथ रहना चाहती है पत्नी, पति ने भी दी सहमति; सीतापुर थाने पहुंचा अनोखा मामला

Sitapur Viral Video: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक बेहद अनोखा पारिवारिक विवाद सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. यहां एक महिला ने पुलिस के सामने इच्छा जताई कि वह अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ रहना चाहती है. हैरानी की बात यह रही कि महिला के पति ने भी इस व्यवस्था पर सहमति जता दी. मामला सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस ने तीनों पक्षों और उनके परिजनों के साथ बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की. यह भी पढ़ें: Lucknow Double Murder-Suicide: ₹1 करोड़ की एलिमनी की मांग बनी हत्या और आत्महत्या की वजह? जांच में सामने आया नया मोड़

मामले में पति शुभम वर्मा, उनकी पत्नी अंजू और कथित प्रेमी नितिन विश्वकर्मा को महमूदाबाद कोतवाली बुलाया गया. पुलिस ने सभी पक्षों की बात सुनकर विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया, हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी अंतिम समझौते पर सहमति नहीं बन सकी थी.

पति ने भी जताई तीनों के साथ रहने की इच्छा

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि पति शुभम वर्मा ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें पत्नी और नितिन के साथ रहने पर कोई आपत्ति नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभम ने कहा कि वह न तो अपनी पत्नी को छोड़ना चाहते हैं और न ही नितिन को, चाहे इसके लिए उन्हें अपना घर ही क्यों न छोड़ना पड़े. बताया जा रहा है कि दंपति के दो बच्चे भी हैं और उन्हें भी साथ रखने को लेकर चर्चा हुई.

सीतापुर में पत्नी पति और प्रेमी के साथ रहना चाहती है, पति भी सहमत है:

कौन हैं नितिन विश्वकर्मा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, नितिन विश्वकर्मा पहले से ही शुभम के परिवार के परिचित थे और अक्सर उनके घर आते-जाते थे. कई बार वह उनके घर पर ठहरे भी थे. शुभम का कहना है कि वह नितिन को अपने भाई जैसा मानते थे. बताया जा रहा है कि तीनों पहले साथ समय बिताते थे और कई बार एक साथ भोजन भी कर चुके हैं. हालांकि, परिवार के अन्य सदस्य इस व्यवस्था से सहमत नहीं बताए जा रहे हैं.

पति और प्रेमी दोनों के साथ रहना चाहती है महिला

अंजू ने कथित तौर पर पुलिस और मौजूद लोगों से कहा कि वह अपने पति और नितिन दोनों के साथ रहना चाहती हैं. उनका कहना है कि उनकी इस इच्छा की जानकारी दोनों परिवारों को पहले से है. महिला ने यह भी कहा कि वह किसी एक को चुनना नहीं चाहती और दोनों रिश्तों को बनाए रखना चाहती है.

पुलिस ने शुरू की समझौते की कोशिश

मामला महमूदाबाद कोतवाली पहुंचने के बाद कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों और उनके परिवार के सदस्यों को बुलाकर बातचीत की. पुलिस ने मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका था. इस अनोखे विवाद का वीडियो और इससे जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2026 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).