बॉलीवुड

मर्दानी 2 लेकर आ रही हैं रानी मुखर्जी, सामने आई फिल्म की रिलीज डेट!

रानी मुखर्जी की हिट फिल्म 'मर्दानी' के सीक्वल 'मर्दानी 2' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. एक बार फिर रानी अपने एक्शनभरे अंदाज से दर्शकों को जमकर एंटरटेन करती नजर आएंगी. आज यशराज फिल्म्स ने इसके रिलीज डेट की घोषणा की है.

मर्दानी 2 लेकर आ रही हैं रानी मुखर्जी, सामने आई फिल्म की रिलीज डेट!
रानी मुखर्जी (Photo Credits: Instagram)

रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) एक बार फिर अपने एक्शन पैक्ड अवतार में दर्शकों को रोमांचित करने वापस लौट रही हैं. इस बार वो अपनी फिल्म 'मर्दानी' का सीक्वल 'मर्दानी 2' (Mardaani 2) लेकर आ रही हैं जिसकी रलीज डेट की घोषणा भी अब कर दी गई है. यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के बैनर तले बन रही ये फिल्म 13 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी.

यशराज फिल्म्स ने आज इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रानी की एक शानदार फोटो भी शेयर की है. इस फोटो को शेयर करके कैप्शन दिया गया, "मर्दानी 2 में शिवानी शिवाजी रॉय (Shivani Shivaji Roy) के किरदार में रानी मुखर्जी. 13 दिसंबर, 2019 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

फिल्म के पोस्टर में रानी पुलिस की वर्दी पहनी हुईं इंटेंस लुक में नजर आईं. आपको बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिला जिसके बाद अब मेकर्स इस फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं.

पिछले साल दिसंबर में इस फिल्म की घोषणा की गई थी. इस फिल्म का निर्देशन गोपी पुथरन (Gopi Puthran) कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2019 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).