मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
चंद्रयान-2 मिशन भले ही पूरी तरह से सफल नहीं हो पाया है लेकिन आज इसरो ने देशभर के लोगों का दिल जीत लिया है. इस मिशन से ज्यादा लोग इसरो और उसके वैज्ञानिकों की सूझबूझ और मेहनत के लिए उनकी प्रशंसा कर रहे हैं. बॉलीवुड के कई सारे स्टार्स ने उन्हें उनके मिशन के लिए शाबासी दी और अब शाहरुख खान ने भी उनके लिए एक खास बात कही है.
टीवी शो 'पटियाला बेब्स' में नजर आनेवाली एक्ट्रेस अशनूर कौर ने चोटिल होने के बावजूद भी शूटिंग का काम जारी रखा. 16 साल की अशनूर को उनके नाक और उनके पैरों में चोट लगी है.
चंद्रयान-2 मिशन पर न सिर्फ भारतवासियों की बल्कि दुनियाभर के लोगों की निगाहें टिकी हुई थी. लैंडर विक्रम का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद इस मिशन को लगभग फैल माना जा रहा है. लेकिन इस मौके पर अमिताभ बच्चन और लता मंगेशकर ने जो बात कही है, ये दिल जीत लेने वाली है. उन्होंने इसरो के प्रयासों की जमकर प्रशंसा भी की है.
सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' की समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पोंस मिला है. इस फिल्म में कोल्ल्गे लाइफ की दोस्ती से लेकर प्यार, रोमांस और ड्रामा समेत सभी इमोशन्स मौजूद हैं. इस फिल्म ने पहले पर इतने करोड़ की कमाई की है.
चंद्रयान-2 मिशन को लेकर देर रात तक सभी की निगाहें टीवी चैनलों पर टिकी हुई थी और लोग इसरो से इसका सीधा प्रसारण देख रहे हैं. हालांकि चंद्रयान मून लैंडर के साथ संपर्क टूटने से सभी लोग हताश हैं लेकिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए इस मिशन को लेकर उनकोए जोश और जज्बे को सलाम किया है.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने आज सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शॉर्ट्स पहने हुए मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए नजर आए. वीडियो को शेयर करके सलमान ने बताया कि वो दबंग 3 की शूटिंग सेट पर जा रहे हैं.
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने बताया कि वो अपने पति के साथ लंदन की यात्रा कर रही हैं जब एयरपोर्ट कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उनका हैंड लगेज चोरी हो गया. इस लगेज में उनका काफी सारा सामान था जिसमें उनके पति विशगन वनांगामुडी का पासपोर्ट भी शामिल है. सौंदर्या ने ट्विटर के जरिए एयर'लाइन्स के प्रति अपना क्रोध प्रकट किया है.
आज गणपति विसर्जन का पांचवां दिन है और ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर विराजे गणपति बाप्पा का भी विसर्जन किया गया. एकता कपूर ने पिता जितेंद्र के साथ गणेश विसर्जन किया. इसी के साथ विवेक ओबेरॉय ने भी अपने परिवार के साथ मिलकर गणेश विसर्जन किया.
विक्की कौशल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक बार उनके घर में एक महिला फैन घुस आई थी. उस फैन ने उनके पेरेंट्स से भी मुलाकात की थी और ये भी कहा था वो विक्की से काफी दिनों से चैट कर रही हैं.
राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव का 60 साल की उम्र में निधन हो गया. वो बीते काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और 5 सितंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार गुरुग्राम के मदनपुरी श्मशान गृह में किया गया.
मुंबई में बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते लोगों को यहां काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा. मुंबई समेत इसके आसपास के इलाकों में बरसात का कहर देखने को मिला. अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान भी इस बारिश के चलते परेशान हुए. मंगलवार को सलमान खान के घर विराजे गणपति बप्प्पा का विसर्जन हुआ. अब मुंबई की बारिश को लेकर सलमान ने भी अपना रिएक्शन दिया है.
कॉमेडियन किकु शारदा ने बताया कि वो वेकेशन पर हैं और इसी दौरान उन्होंने एक होटल से एक कप चाय और कॉफी ऑर्डर की थी. इसके लिए उन्हें भारी रकम चुकानी पड़ी है. किकु को इसके लिए लगभग 78 हजार का बिल चुकाना पड़ा है. लेकिन किकु का कहना है कि उन्हें इस बात से शिकायत नहीं है. इसके पीछे उन्होंने इसकी असली वजह बताई है.
भारिश बारिश के चलते मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में जलजमाव हो गया है. ऐसे में सभी को इसका नुक्सान उठाना पड़ रहा है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित प्रतीक्षा बंगले में भी पानी घुस आया है. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है.
पाकिस्तान में रहनेवाली पुष्पा कोहली ऐसी वहां ऐसी पहली हिंदू महिला हैं जिन्होंने पुलिस विभाग में अपने लिए जगह कायम की है. उनकी पहली पोस्टिंग सिंध में हुई है जहां वो बतौर असिस्टेंट सुब-इंस्पेक्टर काम करेंगी. पाकिस्तानी ब्लॉगर कपिल देव ने इसके बारे में जानकारी शेयर करते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा है.
शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कई सारी फोटोज अक्सर वायरल होती आई हैं. एक अबर फिर सुहाना की एक लेटेस्ट फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो अपने हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं. इस फोटो को काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिले हैं.
ऋषि कपूर के जन्मदिन पर उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषि न्यूयॉर्क में अपने कैंसर की बीमारी का ट्रीटमेंट करवा कर मुंबई लौट रहे हैं. बीते काफी समय से ऋषि न्यूयॉर्क में ही थे और भारत लौटने के वो बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब गणपति बाप्पा के आशीर्वाद से वो मुंबई वापस आ रहे हैं.
आमिर खान ने ट्विटर पर लिखते हुआ सभी से माफी मांगी है. आमिर ने ट्विटर पर लिखा कि अगर उन्होंने जाने-अनजाने में किसी का दिल दुखाया है या ठेस पहुंचाई है तो वो उन सभी से माफी मांगते हैं. दरअसल, जैन धर्म के पवित्र पर्व पर्युषण के खत्म होने पर आमिर ने 'मिच्छामी दुक्कड़म' कहकर सभी से क्षमा याचना की है.
सारा अली खान ने आज सोशल मीडिया पर अपनी मॉम अमृता सिंह के साथ अपनी ऐसी फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें पहचान पाना मुशील होगा. लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली सारा कभी पहले 96 किलो की थी. सारा ने अपने मीडिया इंटरव्यूज में बताया था कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले लिए अपना वजन घटाना काफी मुश्किल था.
2 सितंबर से गणेश चतुर्थी की शुरुआत होने जा रही है और ऐसे में महराष्ट्र भर में इस फेस्टिवल को लेकर धूम मची हिया. जगह-जगह इस त्योहार की तैयारी की जा रही है. मुंबई के कई बड़े गणपति पंडालों में बाप्पा की मूर्ती का आगमन भी हो चुके हैं. ऐसे में हम आपके लिए ये विशेष भजन लेकर आए हैं जिससे आप इस त्योहार उर भी पावन बना सकते हैं.
अक्षय कुमार का ये फैन उनसे मिलने के लिए आज मुंबई पहुंचा है. 18 दिनों में 900 किलो मीटर का सफर पैदल तय करके द्वारका से मुंबई पहुंचे इस फैन ने अक्षय कुमार के प्रति अपने प्रेम को दर्शाते हुए एक्टर से कहा कि वो लोगों को फिट इंडिया का संदेश भी देना चाहते थे.