बॉलीवुड

Ganpati Visarjan Pics: गणेश भक्ति में डूबा बॉलीवुड, एकता कपूर, विवेक ओबेरॉय ने किया गणपति विसर्जन

आज गणपति विसर्जन का पांचवां दिन है और ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर विराजे गणपति बाप्पा का भी विसर्जन किया गया. एकता कपूर ने पिता जितेंद्र के साथ गणेश विसर्जन किया. इसी के साथ विवेक ओबेरॉय ने भी अपने परिवार के साथ मिलकर गणेश विसर्जन किया.

Ganpati Visarjan Pics: गणेश भक्ति में डूबा बॉलीवुड, एकता कपूर, विवेक ओबेरॉय ने किया गणपति विसर्जन
एकता कपूर और विवेक ओबेरॉय के घर विराजे श्री गणेश (Photo Credits: Yogen Shah)

गणेश चर्तुथी (Ganesh Chaturthi) का आज पांचवां दिन हैं और ऐसे में आज गणपति विसर्जन (Ganpati Visarjan) भी किया जा रहा है. कई सारे लोग 5 दिन तक श्री गणेश की सेवा करने के बाद उनके विसर्जन करने निकले हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अपने परिवार के साथ अपने घर विराजे गणपति बाप्पा का विसर्जन किया. एकता कपूर (Ekta Kapoor) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की फोटोज सामने आई हैं जिसमें देखा गया कि ये अपने परिवार के साथ गणपति विसर्जन के लिए निकले हैं.

एकता कपूर के साथ साक्षी तनवर (Photo Credits: Yogen Shah)

एकता कपूर ने अपने पिता जितेंद्र और परिवार वालों के साथ बाप्पा को अलविदा कहा. इस मौके पर उनकी पुरानी दोस्त साक्षी तनवर (Sakshi Tanwar) भी उनके साथ मौजूद नजर आईं.

गणपति बाप्पा को विदाई देते हुए जितेंद्र (Photo Credits: Yogen Shah)

इन सभी ने मिलकर पहले पूजा-अर्चना की और इसके बाद बाप्पा को विदा किया. मीडिया में इनकी लेटेस्ट फोटोज भी देखने को मिली हैं.

बच्चों के साथ मिलकर गणपति की पूजा करते हुए विवेक ओबेरॉय (Photo Credits: Yogen Shah)

उनके अलावा विवेक ओबेरॉय भी पूरी तरह से गणेश भक्ति में डूबे हुए नजर आए. ये भी पढ़ें: बहन अर्पिता खान के गणपति विसर्जन में सलमान खान ने किया क्रेजी डांस, वीडियो देख हंस पड़ेंगे आप

विवेक ओबेरॉय और सुरेश ओबेरॉय (Photo Credits: Yogen Shah)

उन्होंने अपने पिता सुरेश ओबेरॉय अपनी पत्नी प्रियंका ओबेरॉय और बच्चों के साथ मिलकर गणेश जी की पूजा की और इसके बाद धूमधाम से बाप्पा का विसर्जन करने निकल पड़े.

विवेक ओबेरॉय, सुरेश ओबेरॉय एवं परिवार (Photo Credits: Yogen Shah)

आपको बता दें कि एकता कपूर और विवेक ओबेरॉय बीते कई वर्षों से इसी तरह से बड़े ही भाव से गणपति बाप्पा का ये त्योहार मनाते आए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).