बॉलीवुड

सारा अली खान की इस फोटो को देखकर उड़े लोगों के होश, यूजर्स ने कहा- ये सारा नहीं बहुत सारा है

सारा अली खान ने आज सोशल मीडिया पर अपनी मॉम अमृता सिंह के साथ अपनी ऐसी फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें पहचान पाना मुशील होगा. लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली सारा कभी पहले 96 किलो की थी. सारा ने अपने मीडिया इंटरव्यूज में बताया था कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले लिए अपना वजन घटाना काफी मुश्किल था.

सारा अली खान की इस फोटो को देखकर उड़े लोगों के होश, यूजर्स ने कहा- ये सारा नहीं बहुत सारा है
सारा अली खाना और अमृता सिंह (Photo Credits: Instagram)

सारा अली खान (Sara Ali Khan) का नाम आज बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेस में शामिल है लेकिन ये बात बेहद कम लोग ही जानते हैं कि एक स्टारकिड होने के बावजूद भी यहां तक का सफर तय कर पाना उनके लिए बेहद मुश्किल था. सारा ने आज सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसे देखकर इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि सारा कभी इतनी मोटी थी.

सारा ने सोशल मीडिया पर अपनी मॉम अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ अपनी फोटो शेयर की है. इस फोटो में वो काफी मोटी लग रही हैं और साथ ही पहली नजर में उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है. फोटो को शेयर करके सारा ने कहा, "थ्रोबेक उस समय पर जब मुझे फेंका भी नहीं जा सकता था. ब्यूटी इन ब्लैक."

 

View this post on Instagram

 

Throw🔙 to when I couldn’t be thrown🔙☠️🙌🏻🎃🐷🦍🍔🍕🍩🥤↩️ #beautyinblack

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

आपको बता दें कि बॉलीवुड में आने से पहले सारा काफी हद तक मोटी थी और फिल्मों में कदम र्कहने के लिए उन्होंने जिम में कड़ी मेहनत भी थी. सारा ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी को शेयर करते हुए बताया था कि वो लगभग 96 किलो की थी और उनके लिए अपना वजन कम कर पाना बेहद मुश्किल था.

लेकीन स्ट्रिक्ट डाइट और वर्कआउट के जरिए सारा ने खुद को शेप में लाया और आज भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी ख्याल रखती थीं. सारा ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद वो रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिम्बा' में नजर आईं. अब वो जल्द ही इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्म में कार्तिक के साथ नजर आएंगी. इसी के साथ वो 'कुली नंबर 1' (Coolie No. 1-2019) रीमेक के लिए भी उन्हें कास्ट किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2019 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).