बॉलीवुड

मुंबई की बारिश पर बोले सलमान खान, कहा- इस साल बाप्पा हमारा ही विसर्जन कर देते 

मुंबई में बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते लोगों को यहां काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा. मुंबई समेत इसके आसपास के इलाकों में बरसात का कहर देखने को मिला. अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान भी इस बारिश के चलते परेशान हुए. मंगलवार को सलमान खान के घर विराजे गणपति बप्प्पा का विसर्जन हुआ. अब मुंबई की बारिश को लेकर सलमान ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

मुंबई की बारिश पर बोले सलमान खान, कहा- इस साल बाप्पा हमारा ही विसर्जन कर देते 
सलमान खान (Photo Credits: Instgaram)

मुंबई में बीते दिनों हुई मूसलधार बारिश के चलते स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बॉलीवुड स्टार्स भी इससे बच नहीं पाए. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर सलमान खान (Salman Khan) तक सभी लोग इसके चलते परेशान हुए हैं. मंगलवार को सलमान खान के घर विराजे गणपति बाप्पा (Ganpati Bappa) का विसर्जन हुआ. भारी बारिश के बावजूद भी सलमान यहां जमकर एन्जॉय करते हुए नजर आए.

गुरुवार को मुंबई में आईफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards) के प्रेस कॉफ्रेंस को अटेंड करने सलमान खान भी पहुंचे. यहां वो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने मुंबई में हुई भारी बारिश को लेकर भी बयान दिया.

सलमान ने कहा, "इस बार मुझे एस महसूस हुआ जैसे बाप्पा हमारा ही विसर्जन करने वाले हैं. हमेशा से हम लोग बाप्पा का विसर्जन करते हैं लेकिन इस बार बाप्पा ने कहा कि मैं तुम लोगों का विसर्जन करूँगा. शुक्र है कि उनका मन बदल गया."

सलमान यहां माधुरी और कैटरीना के साथ कैंडिड मूड में नजर आए. हमेशा की तरह सलमान सूट-बूट में काफी हैंडसम लग रहे थे.

बात करें फिल्मों की तो सलमान जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) में नजर आएंगे. इन दिनों वो इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं और ये फिल्म 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).