टीवी

पटियाला बेब्स एक्ट्रेस अशनूर कौर हुई बुरी तरह से जख्मी, शूटिंग सेट पर हुआ ये हादसा

टीवी शो 'पटियाला बेब्स' में नजर आनेवाली एक्ट्रेस अशनूर कौर ने चोटिल होने के बावजूद भी शूटिंग का काम जारी रखा. 16 साल की अशनूर को उनके नाक और उनके पैरों में चोट लगी है.

पटियाला बेब्स एक्ट्रेस अशनूर कौर हुई बुरी तरह से जख्मी, शूटिंग सेट पर हुआ ये हादसा
अशनूर कौर (Photo Credits: Youtube)

सोनी टीवी के शो 'पटियाला बेब्स (Patiala Babes) में नजर आनेवाली एक्ट्रेस अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) के फैंस के लिए बुरी खबर है. अशनूर शूटिंग के दौरान बुरी तरह से जख्मी (injured) हो गई और उन्हें काफी चोट लगी है. 16 वर्षीय अशनूर शूटिंग सेट पर मौजूद थी जब वो अचानक सीड़ियों से गिर गईं. इसके चलते उन्हें नाक और पैरों में चोटें आई हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशनूर गुरुवार को सीड़ियों के किनारे पर खड़ी थी जब उनका पैर फिसल गया और सीड़ियों से लड़खड़ाते हुए नीचे आ गिरीं. उन्हें फौरन इलाज के लिए भेजा गया जिसके बाद शुक्रवार को ही उन्होंने वापस शूटिंग शुरू कर दी. उन्हें यहां एक डांस सीक्वेंस शूट करना था.

अशनूर ने कहा, "सब कुछ इतना अचानक हुआ कि मैं कुछ समझ ही नहीं पाई. सीड़ियों से गिरने के कारण मेरे नाक और पैरों में चोट लग गया. लेकिन शो जारी रखना था और फिर ये चोट लगना तो इसी का हिस्सा है. मैंने इसके लिए शूटिंग नहीं रोक सकती थी.

आपको बता दें कि अशनूर ने 'झांसी की रानी, साथ निभाना साथिया, देवों के देव...महादेव, बड़े अच्छे लगते हैं, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज में काम किया है. इसके अलावा वो मनमर्जियां और संजू जैसी नामचीन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2019 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).