एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | नवंबर में चाय का उत्पादन 6.18 प्रतिशत घटकर 12.71 करोड़ किलोग्राम पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में चाय का उत्पादन नवंबर 2023 में 6.18 प्रतिशत घटकर 12 करोड़ 71.2 लाख किलोग्राम रह गया है।

जरुरी जानकारी | नवंबर में चाय का उत्पादन 6.18 प्रतिशत घटकर 12.71 करोड़ किलोग्राम पर

कोलकाता, दो जनवरी देश में चाय का उत्पादन नवंबर 2023 में 6.18 प्रतिशत घटकर 12 करोड़ 71.2 लाख किलोग्राम रह गया है।

चाय बोर्ड के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एक साल पहले इसी महीने में चाय का उत्पादन 13 करोड़ 54.9 लाख किलोग्राम का हुआ था।

उत्तर भारत में, जिसमें मुख्य रूप से असम और पश्चिम बंगाल शामिल हैं, उत्पादन की मात्रा 10 करोड़ 62.3 लाख किलोग्राम थी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 11 करोड़ 41.8 लाख किग्रा से कम है।

दक्षिण भारत में नवंबर, 2023 में उत्पादन का आंकड़ा 2022 के इसी महीने के दो करोड़ 13.1 लाख किग्रा से घटकर दो करोड़ 8.9 लाख किग्रा रह गया।

अपने रुख को बरकरार रखते हुए समीक्षाधीन महीने में छोटे उत्पादकों का उत्पादन संगठित उद्यानों की तुलना में अधिक था।

चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर, 2023 में छोटे उत्पादकों ने छह करोड़ 75 लाख किलोग्राम का उत्पादन किया।

चाय बोर्ड ने चाय बागान को चाय झाड़ियों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सर्दियों के महीनों के दौरान पत्तियां तोड़ने पर प्रतिबंध के संबंध में अधिसूचनाएं जारी की थीं।

दार्जिलिंग में चाय बागानों और अधिक ऊंचाई पर स्थित बागानों के लिए हरी पत्तियों को तोड़ने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर, 2023 थी। उत्तर बंगाल के डुआर्स और तराई क्षेत्रों के लिए यह 23 दिसंबर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2024 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).