क्रिकेट

NZ vs PAK 1st ODI 2025 Scorecard: पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 345 रनों का विशाल लक्ष्य, मार्क चैपमैन ने ठोका तूफानी सेंचुरी, देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 50 ओवरों में 344/9 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इस पारी में मार्क चैपमैन ने 111 गेंदों पर 132 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 6 छक्के शामिल थे. उनके अलावा डैरिल मिचेल ने 76 और मुहम्मद अब्बास ने मात्र 26 गेंदों पर 52 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

NZ vs PAK 1st ODI 2025 Scorecard: पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 345 रनों का विशाल लक्ष्य, मार्क चैपमैन ने ठोका तूफानी सेंचुरी, देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला 29 मार्च(शनिवार) को नेपियर (Napier) के मैकलीन पार्क स्टेडियम (McLean Park Stadium) में भारतीय समयानुसार देर रात 3:30 AM से खेला जा रहा हैं. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 50 ओवरों में 344/9 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इस पारी में मार्क चैपमैन ने 111 गेंदों पर 132 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 6 छक्के शामिल थे. उनके अलावा डैरिल मिचेल ने 76 और मुहम्मद अब्बास ने मात्र 26 गेंदों पर 52 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं पहला वनडे मुकाबला, बस एक क्लिक पर देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम को शुरुआती सफलताएं जरूर मिलीं, लेकिन न्यूजीलैंड के मध्यक्रम ने शानदार वापसी की. ओपनर विल यंग (1) और निक केली (15) जल्द ही पवेलियन लौट गए. हेनरी निकोल्स (11) भी कुछ खास नहीं कर सके, जिससे 13 ओवरों के भीतर न्यूजीलैंड का स्कोर 50/3 हो गया.

इस मुश्किल स्थिति से टीम को निकालने के लिए चैपमैन और डैरिल मिचेल ने चौथे विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी की. इस दौरान चैपमैन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी पूरी की, वहीं मिचेल 76 रन बनाकर आउट हुए. आखिरी ओवरों में मुहम्मद अब्बास ने सिर्फ 26 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे. इससे न्यूजीलैंड का स्कोर 344 तक पहुंच सका.

पाकिस्तान के गेंदबाजों को शुरुआत में सफलता मिली, लेकिन वे बीच और अंतिम ओवरों में काफी महंगे साबित हुए। हारिस रऊफ (10-1-38-2) ने किफायती गेंदबाजी की और दो विकेट झटके. अकीफ जावेद (10-1-55-2) और इरफान खान नियाज़ी (5-0-51-3) ने भी अहम विकेट लिए. नसीम शाह (10-1-60-1) और मोहम्मद अली (10-0-53-1) ने एक-एक विकेट लिया. वहीं, सलमान अली आगा (5-0-67-0) सबसे महंगे साबित हुए. अब पाकिस्तान की बारी है, और उन्हें 344 रनों का पीछा करना आसान नहीं होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 08:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).