जरुरी जानकारी | अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे बढ़कर 74.52 रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डालर में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 74.52 रुपये प्रति डालर पर बोला गया।
मुंबई, छह जुलाई अमेरिकी डालर में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 74.52 रुपये प्रति डालर पर बोला गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख, कच्चे तेल के स्थिर दाम, विदेशी कोषों का प्रवाह और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने से रुपये को समर्थन मिला है।
कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.53 रुपये प्रति डालर पर खुला। उसके बाद इसमें कुछ और मजबूती आई और यह 74.52 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। इस तरह पिछले कारोबारी दिन के बंद भाव के मुकाबले यह 14 पैसे ऊंचा रहा।
पिछले कारोबारी सत्र यानी गत सप्ताहांत शुक्रवार को यह 74.66 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।
रिलायंस सिक्युरिटीज ने एक शोध पत्र में कहा है, ‘‘एशियाई बाजारों से मजबूती के संकेत हैं। ज्यादातर एशियाई मुद्रायें डालर के मुकाबले बढ़त के साथ खुलीं। आने वाले दिनों में कच्चे तेल के दाम स्थि रहने, शेयर बाजारों में तेजी रहने और रिजर्व बेंक के डालर की खरीदारी से दूर रहने से घरेलू मुद्रा में और मजबूती आ सकती है।’’
इस बीच, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत बढ़कर 43.04 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
उधर, कोविड- 19 के मामले पूरी दुनिया में बढ़कर 1.14 करोड़ तक पहुंच गये जबकि 5.53 लाख लोगों की इससे मौत हो गई। वहीं भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6.97 लाख पर पहुंच गया जबकि 19,693 लोगों की इससे मौत हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

