VIDEO: राजकीय सम्मान के साथ किया गया दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार, दी गई बंदूकों की सलामी, कई दिग्गज रहे मौजूद
भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का निधन हो गया. आज मुंबई के दादर में पुरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया . इस समय बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार यहां पहुंचे थे.
मुंबई, महाराष्ट्र: भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का निधन हो गया. आज मुंबई के दादर में पुरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया . इस समय बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार यहां पहुंचे थे. उनका मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और उन्हें तीन बंदूकों की सलामी दी गई. बेनेगल का सोमवार को 90 साल की उम्र में एक हॉस्पिटल में निधन हो गया था. बताया जा रहा है की किडनी की बिमारी से वे त्रस्त थे. बेनेगल को उनकी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है. उनके अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी नीरा और बेटी पिया के साथ ही अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, रजत कपूर, कुलभूषण खरबंदा और इला अरुण मौजूद थे. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @TNNavbharat नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Shyam Benegal Last Rites: नसीरुद्दीन शाह, बोमन ईरानी और अन्य कलाकारों ने श्याम बेनेगल को दी अंतिम विदाई, भावुक आए नजर (Watch Video)
दिग्गज डायरेक्टर श्याम बेनेगल का हुआ अंतिम संस्कार
WATCH | दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल को मुंबई के दादर श्मशान भूमि पर राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई#ShyamBenegal #ShyamBenegalPassesAway #ShyamBenegalDeath #Mumbai pic.twitter.com/YCjK92BmU8
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) December 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2024 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

