Well Found in Sambhal: संभल में बावड़ी के बाद अब मिला 'मृत्यु कूप', स्थानीय लोगों का दावा, ''यहां स्नान करने से मिलती है मोक्ष'' (Watch Video)
उत्तर प्रदेश के संभल में बावड़ी के बाद अब एक एक प्राचीन कूप (कुआं) मिला है, जो जामा मस्जिद से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित है. स्थानीय लोगों का दावा है कि यह 'मृत्यु कूप' है, जिसमें स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.
Well Found in Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल में बावड़ी के बाद अब एक एक प्राचीन कूप (कुआं) मिला है, जो जामा मस्जिद से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित है. स्थानीय लोगों का दावा है कि यह 'मृत्यु कूप' है, जिसमें स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस कूप में स्नान करने के बाद ही लोग हरिहर मंदिर में पूजा करने जाते थे. लगभग 20 साल पहले तक इस कूप में पानी था, और लोग इससे पानी लेकर पूजा करते थे. कहा जा रहा है कि इस कूप का जिक्र प्राचीन पुस्तकों में भी किया गया है.
हालांकि, कुछ कारणों से इस कूप का उपयोग बंद हो गया था, लेकिन अब प्रशासन और योगी सरकार के प्रयासों से इसके पुनरुद्धार की दिशा में काम शुरू हो चुका है.
ये भी पढें: संभल: चंदौसी में मिली 250 फीट गहरी रानी की प्राचीन बावड़ी, राजस्व विभाग ने की जमीन की खुदाई
बावड़ी के बाद अब मिला 'मृत्यु कूप'
संभल में जामा मस्जिद से सिर्फ 300 मीटर दूरी पर प्राचीन कूप (कुआं) मिला है। कहा जा रहा है कि ये वही 'मृत्यु कूप' है, जिसका जिक्र प्राचीन पुस्तकों में है। ऐसी मान्यता है कि इस कूप में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती थी। खुदाई चालू है... pic.twitter.com/CTMijWZHzy
— Dinesh shukla (Journalist) 🇮🇳 (@Dinehshukla) December 26, 2024
इससे पहले मिल चुकी है बावड़ी
यह कूप संभल सदर के सरथल चौकी इलाके में मिला है, जिसकी खुदाई अभी भी जारी है. इससे पहले चंदौसी के लक्ष्मणगंज में भी एक बावड़ी मिली थी, जिसकी खुदाई पिछले पांच दिनों से चल रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में खुदाई कराई जाए तो और भी रहस्यमय तथ्य सामने आ सकते हैं. इस कूप का जीर्णोद्धार करने की जरूरत है, ताकि इस धार्मिक स्थल की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्वता को पुनः उजागर किया जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2024 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

