Fire in Greater Noida Hospital: ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में लगी आग, बाहर खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद (Watch Video)
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के स्वस्थम अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से गुरुवार सुबह आग लग गई. आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. अस्पताल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू की
Fire in Greater Noida Hospital: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के स्वस्थम अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से गुरुवार सुबह आग लग गई. आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. अस्पताल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू की और आसपास का इलाका खाली कराया. खासतौर पर बगल के प्ले स्कूल से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि आग की वजह से बाहर खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. अस्पताल के सामान को भी भारी नुकसान हुआ है. फायर ब्रिगेड और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में लगी आग
VIDEO | Fire breaks out in a private hospital in #GreaterNoida. More details area awaited.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/6WoL5JEjM3
— Press Trust of India (@PTI_News) December 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2024 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

