Shane Warne's Daughter and Son Pay Tribute: बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान MCG में दर्शकों के साथ शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देते दिखे बेटे जैक्सन और बेटी समर, वीडियो हुआ वायरल
बॉक्सिंग डे टेस्ट 2024 के दौरान, शेन वॉर्न की बेटी समर वॉर्न और बेटा जैक्सन वॉर्न अपने दिवंगत पिता और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर को श्रद्धांजलि देते हुए MCG में शामिल हुए. शेन वॉर्न का 2022 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था
- Read in
- हिंदी
Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी(Border-Gavaskar Trophy) 2024-25 का चौथा बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. बॉक्सिंग डे टेस्ट 2024 के दौरान, शेन वॉर्न की बेटी समर वॉर्न और बेटा जैक्सन वॉर्न अपने दिवंगत पिता और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर को श्रद्धांजलि देते हुए MCG में शामिल हुए. शेन वॉर्न का 2022 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था. 1994 में बॉक्सिंग डे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ हैट्रिक लेने के बाद वॉर्न ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. कुछ समय के लिए MCG में मौजूद हर प्रशंसक, शेन वॉर्न की बेटी समर और बेटे जैक्सन ने अपनी टोपी उतार दी.
एमसीजी ने शेन वार्न को दी श्रद्धांजलि
Paying respect to the late great Shane Warne ❤️#AUSvIND pic.twitter.com/omw10WUPw9
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2024 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

