एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन के 27 दिन बाद राज्यसभा सचिवालय में कामकाज शुरु, सभापति एम वेंकैया नायडू ने महत्वपूर्ण काम करने की दी अनुमति

Bhasha

कोरोना वायरस संकट के कारण घोषित पूर्ण बंद के 27 दिन बाद राज्यसभा सचिवालय में सभी एहतियाती उपाय अपनाते हुये सोमवार से कामकाज शुरु हो गया, हालांकि इस दौरान सिर्फ आवश्यक कार्यों के निष्पादन की ही अनुमति दी गयी है. लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से बंद के नियमों में आंशिक ढील दिये जाने के बाद काम शुरु करने का फैसला किया गया.

बिजनौर में दारोगा समेत चार लोग कोरोना संक्रमित

Bhasha

जनपद में अब तक 23 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने सोमवार को बताया कि रविवार रात चार नमूनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक दारोगा भी शामिल है।

एम्स डाक्टर मामला : दिल्ली के मंत्री ने हर्षवर्धन से कार्रवाई का आग्रह किया

Bhasha

महिला डॉक्टर के एक सहयोगी के हवाले से आयी खबर के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को आत्महत्या का प्रयास किया था।

एमएसएमई, किसानों, मजदूरों की मदद के लिए केंद्र को जल्द सिफारिश भेजेगी कांग्रेस

Bhasha

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस सलाहकार समूह की पहली बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने यह भी कहा कि सरकार को सभी जनधन, किसान सम्मान और पेंशन योजनाओं से जुड़े खातों में 7500 रुपये डालने चाहिए।

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 2019-20 में 20 प्रतिश्त बढ़ी: एसएमईवी

Bhasha

सोसाइटी ऑफ मैनुफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एसएमईवी) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 2018-19 में कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 1.3 लाख इकाइयां रही थी।

मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया

Bhasha

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, ''उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन पर गहरी संवेदनाएं ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजन को कष्ट सहने का साहस दे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।''

पलायन आयोग प्रवासी युवाओं को आर्थिक गतिविधियों में शामिल करने की निकाल रहा है संभावनाएं: जिला विकास अधिकारी

Bhasha

उत्तराखंड से बाहर बड़ी संख्या में काम कर रहे युवाओं के लॉकडाउन के चलते प्रदेश में लौट आने के मददेनजर पलायन आयोग ने उन्हें स्थानीय आर्थिक गतिविधियों में शामिल करने तथा उनके अपने ही गांव में बस जाने की संभावनाओं को तलाशने की कवायद शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र: फेसबुक के जरिए अजन्मे बच्चे को बेचने की कोशिश में व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Bhasha

महाराष्ट्र में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी एक रिश्तेदार के अजन्मे बच्चे को बेचने की कथित कोशिश में हिरासत में लिया गया. महिला सात महीने की गर्भवती है और कुछ समय पहले अपने पति से अलग हुई है. आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

रिलायंस फाउंडेशन का 'मिशन अन्न सेवा' है सबसे बड़ी कॉरपोरेट मुफ्त भोजन योजना: नीता अंबानी

Bhasha

इस योजना का मकसद लॉकडाउन के दौरान कठिनाइयों का सामना कर रहे वंचित समुदाय के लोगों और कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम में लगे कार्यकर्ताओं को तीन करोड़ से अधिक खाने के पैकेट मुहैया करना है।

कोरोना वायरस के कारण गुरिंदर चड्ढा की बुआ का निधन

Bhasha

निर्देशक ने बताया कि उनकी बुआ का ब्रिटेन के एक अस्पताल में रविवार को निधन हुआ।

गेंदबाजों के सामने असमंजस की स्थिति: लार का इस्तेमाल करें या नहीं

Bhasha

दक्षिण अफ्रीका में 2018 के गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण गेंद की स्थिति की निगरानी बढ़ गई है लेकिन गेंद पर पसीने और लार का इस्तेमाल अब भी वैध है।

लॉकडाउन में किसी तरह की छूट नहीं देंगे लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिले

Bhasha

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की रात संबंधित जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बातचीत के दौरान उन्हें अधिकृत किया कि वे सोमवार से किसी भी तरह की ढील के बारे में फैसला कर सकते हैं लेकिन पहले वे स्थिति का आकलन भली-भांति कर लें।

इजराइल के वैज्ञानिक को कोरोना परिवार के वायरसों के लिए वैक्सीन डिजाइन का पेटेंट मिला

Bhasha

विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

केरल सरकार ने लॉकडाउन के दिशानिर्देशों में ढिलाई से किया इनकार

Bhasha

केरल सरकार ने कहा है कि कहीं कुछ ‘गलतफहमी’ हुई है जिसके कारण केन्द्र ने लॉकडाउन के नियमों में ढील पर आपत्ति जताई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शहरों में रेस्तरां खोलने, बस यात्रा की अनुमति देने और निगम के इलाकों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को खोलने के केरल सरकार के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है

वायरस: अस्पतालों में गैर-कोविड मरीजों के आपात-उपचार के सरकार के उपायों से अदालत संतुष्ट

Bhasha

न्यायमूर्ति जे आर मिड्ढा और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि अगर मेडिकल सुविधाओं के बारे में किसी नागरिक को कोई समस्या है तो वह हेल्पलाइन और व्हाट्सऐप के माध्यम से इसके समाधान के लिये सक्षम प्राधिकार से संपर्क कर सकता है। अदालत ने केन्द्र और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वे इन हेल्पलाइन का अधिक से अधिक प्रचार करें और नागरिकों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराते रहें।

सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन, देहांत की सूचना के बाद भी जारी रखी कोविड-19 पर बैठक

Bhasha

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार सुबह निधन हो गया. अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने सोमवार को 10 बज कर 44 मिनट पर अंतिम सांस ली.

एफसीआई ने लॉकडाउन के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में 3.51 लाख टन पीडीएस अनाज की आपूर्ति की

Bhasha

एफसीआई ने एक बयान में कहा कि 3.51 लाख टन खाद्यान्न में 1.74 लाख टन प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना (पीएमजीएवाई) के तहत और बाकी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत दिया गया है।

वायरस : इंदौर, मुंबई, पुणे, जयपुर, कोलकाता में हालात ‘‘विशेष रूप से गंभीर’’: गृह मंत्रालय

Bhasha

गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए काम कर रहे स्वास्थ्यसेवा पेशेवरों पर हिंसा, सामाजिक दूरी बनाए रखने का उल्लंघन और शहरी इलाकों में वाहनों की आवाजाही के कई मामले सामने आए हैं जिन्हें रोका जाना चाहिए।

सिल्वरस्टोन और स्पीलबर्ग में हो सकती हैं लगातार दो फार्मूला वन रेस

Bhasha

ऐसे में पांच जुलाई को आस्ट्रिया ग्रां प्री के साथ सत्र की शुरुआत हो सकती है जबकि इसके दो हफ्ते बाद ब्रिटिश ग्रां प्री होगी।

लड़कियों के नाम पर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना कर सांप्रदायिक टिप्पणी करने वाला छात्र गिरफ्तार

Bhasha

गिरफ्तार युवक जिस फर्जी प्रोफाइल से टिप्पणी करता था उसके हजारों की संख्या में मित्र और फालोवर्स हैं जिनमें व्यापारी, पुलिस कर्मचारी से लेकर पत्रकार तक शामिल हैं।

Categories