पलायन आयोग प्रवासी युवाओं को आर्थिक गतिविधियों में शामिल करने की निकाल रहा है संभावनाएं: जिला विकास अधिकारी

उत्तराखंड से बाहर बड़ी संख्या में काम कर रहे युवाओं के लॉकडाउन के चलते प्रदेश में लौट आने के मददेनजर पलायन आयोग ने उन्हें स्थानीय आर्थिक गतिविधियों में शामिल करने तथा उनके अपने ही गांव में बस जाने की संभावनाओं को तलाशने की कवायद शुरू कर दी है.

लॉकडाउन के चलते पलायन करने को मजबूर लोग (Photo Credits: ANI)

पिथौरागढ़, 20 अप्रैल: उत्तराखंड (Uttarakhand) से बाहर बड़ी संख्या में काम कर रहे युवाओं के लॉकडाउन के चलते प्रदेश में लौट आने के मददेनजर पलायन आयोग ने उन्हें स्थानीय आर्थिक गतिविधियों में शामिल करने तथा उनके अपने ही गांव में बस जाने की संभावनाओं को तलाशने की कवायद शुरू कर दी है. यहां एक अधिकारी ने बताया कि इसके लिए आयोग ने युवाओं के बीच एक सर्वेंक्षण शुरू किया है जिसमें उनसे पूछा जा रहा है कि क्या वे अपने गांवों में कोई काम करना पसंद करेंगे.

पिथौरागढ़ जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने कहा, “हमें पलायन आयोग से 26 सूत्री प्रारूप मिला है जिसे ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रवासी युवाओं से कुछ सवाल पूछे जाने के बाद भरा जाना है.'‘ देशव्यापी बंद के चलते 5,500 से ज्यादा प्रवासी युवा जिले में स्थित अपने गांवों को लौटे हैं. गोस्वामी ने बताया कि आयोग से प्राप्त प्रारूप सभी आठ प्रखंडों को भेज दिए गये हैं जो अब प्रवासी युवाओं को प्रश्नों के उत्तर भरने के लिये दिये जायेंगे.

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में किसी तरह की छूट नहीं देंगे लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिले

अधिकारी ने बताया कि अगर युवा अपने गांवों में बसना चाहते हैं तो उनके लिए यहां खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, मुर्गी पालन, बीज उत्पादन, बागवानी और लघु इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं .

रोजगार की तलाश में उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी गांवों से युवाओं का लगातार पलायन राज्य सरकारों के लिए हमेशा से एक बड़ी समस्या रही है .

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड