मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, ''उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन पर गहरी संवेदनाएं ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजन को कष्ट सहने का साहस दे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।''

जमात

लखनऊ, 20 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी समेत तमाम पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, ''उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन पर गहरी संवेदनाएं ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजन को कष्ट सहने का साहस दे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।''

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर दिये अपने शोक संदेश में कहा, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता के देहावसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि।''

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने शोक संदेश में कहा, ''उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद विष्ट की इलाज के दौरान आज दिल्ली के एम्स में हुई मौत की खबर अति दुखद। कुदरत उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।''

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री बिष्ट एक महान प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं पहाड़ों में वनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध योद्धा की तरह याद किए जाएंगे। उनके न रहने पर सामाजिक जीवन में शून्यता आई है।

दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर-शांति तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने भी मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान:एम्स: में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था ।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी