एम्स डाक्टर मामला : दिल्ली के मंत्री ने हर्षवर्धन से कार्रवाई का आग्रह किया

महिला डॉक्टर के एक सहयोगी के हवाले से आयी खबर के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को आत्महत्या का प्रयास किया था।

जमात

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल दिल्ली के अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से आग्रह किया कि वह जाति और लिंग के आधार पर एम्स की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के कथित उत्पीड़न के मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

महिला डॉक्टर के एक सहयोगी के हवाले से आयी खबर के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को आत्महत्या का प्रयास किया था।

मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न के मामलों का लगातार बढ़ना जारी है। न कांग्रेस के राज में कुछ बदला, न भाजपा सरकार में। दोनों में कोई अंतर नहीं है। आख़िर इन मामलों को क्यों गंभीरता से नहीं लिया जाता? ’’

डॉक्टर के कथित उत्पीड़न की एक खबर को टैग करते हुए, गौतम ने प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी हर्षवर्धन को पत्र लिखकर इस संबंध में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया था।

एसोसिएशन ने इसे जाति और लिंग आधारित भेदभाव का एक गंभीर मामला करार देते हुए दावा किया कि रेजिडेंट डॉक्टर ने एम्स प्रशासन से बार-बार अपील की, लेकिन उन लोगों की निष्क्रियता ने डॉक्टर को "कठोर कदम उठाने" के लिए बाध्य कर दिया।

इसमें कहा गया है कि महिला डॉक्टर ने महिला शिकायत प्रकोष्ठ, एम्स के एससी / एसटी कल्याण प्रकोष्ठ, और अनुसूचित जाति एवं जनजाति राष्ट्रीय आयोगों को भी लिखा, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी