एजेंसी न्यूज
ट्रंप ने अमेरिकी कामगारों के संरक्षण के लिए आव्रजन प्रक्रिया अस्थायी रूप से 60 दिन के लिए निलंबित की
Bhashaआदेश में कहा गया है कि आव्रजन प्रक्रिया को अस्थायी रूप से निलंबित करने से उन लोगों पर असर पड़ेगा, जो रोजगार उद्देश्यों के लिए अमेरिका में कानूनी रूप से प्रवेश करना चाहते है लेकिन उन लोगों पर असर नहीं पड़ेगा, जो पहले ही देश में रह रहे हैं।
आईसीसी सीईसी बैठक : एफटीपी में आमूलचूल बदलाव तय, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप होगी प्रभावित
Bhashaआईसीसी ने इसके साथ ही स्वीकार किया कि इस महामारी के कारण क्रिकेट को फिर से शुरू करने की जटिलताओं को भी कम करके नहीं आंका जा सकता है।
कंपनियों को राहत के लिए आईबीसी के कुछ प्रावधानों को एक साल तक के लिए स्थगित करेगी सरकार
Bhashaसूत्रों ने कहा कि दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) में संशोधन से बैंकों द्वारा ऋण के पुनर्गठन का रास्ता खुलेगा।
भारत में मुसलमानों के उत्पीड़न के ओआईसी के आरोप खेदजनक हैं: सरकारी सूत्र
Bhashaभारत में ‘‘इस्लाम के प्रति घृणा’’ के इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के आरोप दुखदायी हैं और उसे कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का ‘‘संप्रदायीकरण’’ करने का प्रयास नहीं करना चाहि. यह बात बृहस्पतिवार को सरकार ने सूत्रों ने कही.
वरिष्ठ पत्रकार नीलिमा का कैंसर से निधन
Bhashaवह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं। उनके परिजनों ने बताया कि दिल्ली के धर्मशिला कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका निधन अस्पताल में आज दोपहर में हुआ।
किसी देश को भारत की नई एफडीआई नीति को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं : सरकारी सूत्र
Bhashaचीन ने एफडीआई के इन नए नियमों पर कड़ी आपत्ति जताई थी।
मध्य प्रदेश में 100 नये मामले आने के साथ राज्य में कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,687 हुई
Bhashaप्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोविड-19 से बृहस्पतिवार को तीन और मरीजों के मौत की जानकारी मिली है। इनमें से दो मौतें खरगोन में और एक मौत इंदौर में हुई है। इसी के साथ प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस की महामारी से 83 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
भारत आव्रजन पर ट्रंप के शासकीय आदेश का अध्ययन कर रहा
Bhashaएक सूत्र ने बताया, ‘‘दोनों देशों की जनता के स्तर पर संपर्क, दोनों देशों के बीच संबंध की आधारशिला है और हमें उम्मीद है कि यह जारी रहेगा।’’
संक्रमण दर न्यूनतम करने, मरीजों की संख्या दोगुना होने के समय में इजाफा हुआ लॉकडाउन से : सरकार
Bhashaउल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को लॉकडाउन के 30 दिन पूरे हो गये।
लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों को पूरा वेतन देने के सरकारी निर्देश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती
Bhashaहैंड टूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र रल्हान ने कहा कि लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से उद्योग पूरी तरह से बंद हैं और कोई काम नहीं हो रहा है।
राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने तुष्टिकरण के कारण राज्य को खतरे में डाला : पूनियां
Bhashaपूनियां ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ़्रेसिंग के जरिये संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के लिये कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि कांग्रेस अपने वोटों की राजनीति के लिए तबलिगी जमात के लोगों के खिलाफ सख्ती नहीं कर रही है। यही कारण है की ये संक्रमण प्रदेश के 25 जिलों तक पहुंच गया है।
शराब बनाने में काम आने वाले महुआ से बना हैंड सेनेटाइजर
Bhashaवनों से समृद्ध छत्तीसगढ़ में महुआ बहुतायत में पाया जाता है। महुआ यहां के आदिवासियों की जीविका का साधन भी है। यहां के आदिवासी महुआ फूल को एकत्र करते हैं और बाजार में बेचते हैं। गहरा पीलापन लिए हुए महुआ फूल औषधि और देसी शराब बनाने के काम आता है। अब आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में महुआ फूल से हैंड सेनेटाइजर बनाया जा रहा है।
तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद कांधलवी के फार्महाउस पर पुलिस ने की छापेमारी
Bhashaअधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्लाज्मा थेरेपी के लिए रक्तदान करने वालों को मनाना एक चुनौती: अधिकारी
Bhashaभारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने प्रायोगिक आधार पर मुंबई में कोविड-19 मरीजों का उपचार प्लाज्मा थेरेपी से करने की अनुमति दे दी है लेकिन प्लाज्मा के लिए रक्तदान करने वालों को मनाना बड़ी चुनौती है.
दुबई से एक भारतीय गर्भवती महिला ने स्वदेश वापसी की मांग करते हुए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की: अखबार
Bhashaगल्फ न्यूज की खबर के अनुसार केरल की अतीरा गीता श्रीधरण ने कहा है कि वह अपनी पहली संतान को जन्म देने के लिए भारत आना चाहती है और उसका प्रसव जुलाई के पहले सप्ताह में होने की संभावना है।
कोरोना वायरस : अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पांच नए मामले सामने आए
Bhashaअधिकारियों ने यह जानकारी दी।
टी20 विश्व कप के आयोजन के लिये सभी अन्य विकल्पों पर गौर कर रहे हैं: सीए प्रमुख
Bhashaउन्होंने साथ ही अक्टूबर-नवंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट के बारे में कहा, ‘‘हम टूर्नामेंट के आयोजन के लिये सभी अन्य विकल्पों पर गौर कर रहे हैं। ’’
उच्च न्यायालय ने कपिल वधावन को जमानत रद्द करने वाली याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा
Bhashaकोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान वधावन और उनके परिवार के सदस्यों के महाबलेश्वर जाने का मामला सामने आने के मद्देनजर ईडी ने 15 अप्रैल को उच्च न्यायालय का रुख कर जमानत शर्तों के उल्लंघन के लिए उनकी जमानत को रद्द करने का अनुरोध किया था।
बिहार में घर से निकलने पर मास्क पहनना होगा अनिवार्य
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस की आपदा के समय सरकार की ओर से इसकी रोकथाम एवं उपचार के लिए अथक कार्य किये जा रहे हैं। हालांकि प्रायः रोजाना कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं।
केंद्र ने अदालत में कहा : 20 अप्रैल से गंभीर बीमारी के मरीजों के लिए उड़ानों की अनुमति
Bhashaन्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव ने इस मामले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की और नागर विमानन मंत्रालय की ओर से यह दलील दी गयी। एक व्यक्ति ने याचिका दायर कर अनुरोध किया था कि उसे अपनी पत्नी को कैंसर के इलाज के लिए चेन्नई ले जाने की अनुमति दी जाए।