दुबई से एक भारतीय गर्भवती महिला ने स्वदेश वापसी की मांग करते हुए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की: अखबार

गल्फ न्यूज की खबर के अनुसार केरल की अतीरा गीता श्रीधरण ने कहा है कि वह अपनी पहली संतान को जन्म देने के लिए भारत आना चाहती है और उसका प्रसव जुलाई के पहले सप्ताह में होने की संभावना है।

दुबई, 23 अप्रैल दुबई में रह रही 27 वर्षीय गर्भवती भारतीय महिला ने कोरोना वायरस महमारी के चलते भारत द्वारा लगाये गये अंतरराष्ट्रीय यात्रा लॉकडाउन के बीच प्रसव के लिए घर वापसी में मदद की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है।

गल्फ न्यूज की खबर के अनुसार केरल की अतीरा गीता श्रीधरण ने कहा है कि वह अपनी पहली संतान को जन्म देने के लिए भारत आना चाहती है और उसका प्रसव जुलाई के पहले सप्ताह में होने की संभावना है।

अपने पति नितिन चंद्रन के साथ दुबई में रह रही श्रीधरन ने उड़ानों को अस्थायी रूप से रोके जाने के बाद स्वदेश वापसी में मदद की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय में रिट अर्जी दायर की है।

भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन है। इस दौरान सभी घरेलू और अंतराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी गयी है।

श्रीधरन ने अदालत से कहा कि उसकी गर्भावस्था के दौरान उड़ानों पर प्रतिबंध के चलते वह मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक ही यात्रा कर सकती है। उसने कहा कि उसकी मदद के लिए उसके पति के अलावा कोई और नहीं है जबकि उसका पति निर्माण कंपनी में काम करने के चलते छुट्टी नहीं ले सकता, इसकी वजह दुबई में राष्ट्रीय संक्रमणरोधी अभियान के चलते निर्माण क्षेत्र बंद नहीं है।

खबर के अनुसार अपनी अर्जी में इस महिला ने उच्चतम न्यायालय से भारत सरकार एवं नागर विमानन मंत्रालय को उनकी वापसी का इंतजाम करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\