वरिष्ठ पत्रकार नीलिमा का कैंसर से निधन
वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं। उनके परिजनों ने बताया कि दिल्ली के धर्मशिला कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका निधन अस्पताल में आज दोपहर में हुआ।
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल वरिष्ठ पत्रकार नीलिमा (56) का लंबी बीमारी के बाद यहां एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया।
वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं। उनके परिजनों ने बताया कि दिल्ली के धर्मशिला कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका निधन अस्पताल में आज दोपहर में हुआ।
नीलिमा अभी समाचार एजेंसी यूनीवार्ता में विशेष संवाददाता थीं। उनके पास पत्रकारिता का दो दशक से अधिक का अनुभव था। वह कुछ समय यूनीवार्ता के जम्मू ब्यूरो की प्रमुख रहीं।
उनके परिवार में पति और दो पुत्री हैं। उनके पति प्रमोद कुमार भी पत्रकार हैं।
दिल्ली स्थित लोधी रोड शवदाह गृह में बृहस्पतिवार की शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
Tags
संबंधित खबरें
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैचों से बाहर, फीफा वर्ल्ड कप 2026 खेलने पर कोच ने दी बड़ी अपडेट
New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोसले और फरमान खान की गुहार: 'लव जिहाद' विवाद के बीच सुरक्षा की मांग (Watch Video)
Rupali Chakankar Resigns: रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, अशोक खरात वायरल वीडियो कांड से बढ़ा विवाद
\