उच्च न्यायालय ने कपिल वधावन को जमानत रद्द करने वाली याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान वधावन और उनके परिवार के सदस्यों के महाबलेश्वर जाने का मामला सामने आने के मद्देनजर ईडी ने 15 अप्रैल को उच्च न्यायालय का रुख कर जमानत शर्तों के उल्लंघन के लिए उनकी जमानत को रद्द करने का अनुरोध किया था।

जमात

मुंबई, 23 अप्रैल बंबई उच्च न्यायालय ने घोटाला के आरोपी डीएचएफएल के प्रवर्तक कपिल वधावन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उसकी जमानत रद्द करने के लिये दायर याचिका के जवाब में एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान वधावन और उनके परिवार के सदस्यों के महाबलेश्वर जाने का मामला सामने आने के मद्देनजर ईडी ने 15 अप्रैल को उच्च न्यायालय का रुख कर जमानत शर्तों के उल्लंघन के लिए उनकी जमानत को रद्द करने का अनुरोध किया था।

ईडी की वकील पूर्णिमा कंथरिया ने अदालत से उनके व्यवहार का संज्ञान लेने और उनकी जमानत को रद्द करने का अनुरोध किया।

न्यायमूर्ति ए एस गडकरी ने वधावन को 28 अप्रैल को अपना जवाब दाखिल करने को कहा। वधावन और उनके परिवार के महाबलेश्वर जाने का मामला सामने आने के बाद उन सबको पृथक-वास में रखा गया है ।

वधावन को माफिया इकबाल मिर्ची के साथ संदिग्ध सौदे के लिए इस साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया और धन शोधन रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया। वर्ष 2013 में मिर्ची की मौत हो गयी थी।

इस साल 21 फरवरी को एक विशेष पीएमएलए अदालत ने मामले में वधावन को जमानत दे दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन