एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र में लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के आरोप में 16,962 लोग गिरफ्तार

Bhasha

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मार्च से कोविड-19 से लड़ते और लॉकडाउन को लागू करते हुए पुलिस ने निषेधाज्ञा आदेश का उल्लंघन करने वाले 85,586 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामले दर्ज किए।

अहमदाबाद में कोविड-19 के मामले 3,000 के पार हुए, 12 की मौत

Bhasha

अहमदाबाद नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अहमदाबाद में आज कोविड-19 के 249 नए मामले आने के साथ ही शहर में 3,021 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं जिले में संक्रमण से अभी तक 149 लोगों की मौत हुई है।

नोएडा के अस्पताल में कोविड-19 वार्ड के कर्मियों ने पीपीई की कमी का लगाया आरोप, डीएम ने दिया आश्वासन

Bhasha

कर्मियों ने जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल वाई के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने सफाईकर्मियों को सुरक्षा किट मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया।

कोविड-19 के मद्देनजर भारत से 60 हजार विदेशी नागरिकों को वापस भेजा गया : विदेश मंत्रालय

Bhasha

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने के मुद्दे पर भी चर्चा की जा रही है और सभी भारतीय मिशन विदेशों में भारतीय समुदाय के लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं ।

दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को 21 दिन के लिये पृथक-वास में रखा जायेगा

Bhasha

जिले के उपायुक्तों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने पृथक—वास के उद्देश्य से सरपंचों को गांवों में स्कूल एवं अन्य इमारतों की पहचान करने का निर्देश दिया ।

जिलाधिकारी ने तपेदिक रोगी को एंबुलेंस से फेंकने के मामले में दिया जांच का आदेश

Bhasha

उन्होंने अपर जिलाधिकारी (एलए) को इसकी जांच सौंपी है।

महाराष्ट्र ने फंसे हुए लोगों की वापसी के लिए आदेश जारी किया

Bhasha

एक वीडियो संदेश में देशमुख ने कहा कि जो लोग अपने मूल स्थानों पर लौटना चाहते हैं, वे अपने नाम, मोबाइल फोन नंबर, राज्य, जिला एवं तालुक , जहां वे फंसे हुए हैं, का ब्योरा देते हुए जिलाधिकारियों के पास फार्म जमा करें।

कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों में रह रहे सभी लोगों की जांच करेगी दिल्ली सरकार

Bhasha

इन क्षेत्रों में प्रतिबंध लागू होने के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामले सामने आने की पृष्ठभूमि में यह आदेश दिया गया है।

कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने के प्रबंध कर रही दिल्ली सरकार: केजरीवाल

Bhasha

एक सरकारी पदाधिकारी ने कहा कि सरकार ने कोटा से छात्रों को वापस लाने के तौर-तरीकों पर काम शुरू कर दिया है और परिवहन विभाग इस उद्देश्य के लिये निजी बस संचालकों के संपर्क में है।

प्रवासी मजदूरों के आवागमन के लिए राज्यों की तैयारी शुरू, मरीजों के ठीक होने की दर 25 प्रतिशत से अधिक

Bhasha

हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर भी एक पखवाड़ा पहले के करीब 13 प्रतिशत से बेहतर होकर तकरीबन 25.2 प्रतिशत हो गयी है ।

कोविड-19 : पुणे स्थित रक्षा संस्थान ने संक्रमणमुक्त करने वाला माइक्रोवेव बनाया

Bhasha

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '' वायरस (अतुल्य के) 56 डिग्री से 60 डिग्री सेल्सियस तापमान पर विघटित हो जाता है।''

अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने ऋषि कपूर के निधन पर दुख प्रकट किया, उन्हें बॉलीवडु का रुमानी हीरो बताया

Bhasha

कपूर ने दो साल तक ल्यूकेमिया से संघर्ष करने के बाद मुम्बई में बृहस्पतिवार को 67 साल की उम्र में एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

सुनिश्चित कीजिए कि आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं देने से इनकार नहीं किया जाए: दिल्ली सरकार ने अस्पतालों से कहा

Bhasha

दिल्ली की स्वास्थ्य सचिव पद्मिनी सिंगला द्वारा जारी आदेश में चेतावनी दी गई है कि यदि कोविड-19 के मरीजों का उपचार नहीं कर रहे अस्पताल एवं नर्सिंग होम इस आदेश का पालन नहीं करते हैं तो उनका ‘‘पंजीकरण रद्द कर दिया‘‘ जाएगा।

प्रवासी कामगारों की आवाजाही के लिये मानक प्रक्रिया पर काम जारी : केजरीवाल

Bhasha

दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह भी प्रवासी कामगारों, छात्रों, पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की आवाजाही के तौर तरीकों को लेकर अन्य राज्यों के साथ संपर्क में है।

प्रधानमंत्री ने खान, कोयला क्षेत्र में संभावित आर्थिक सुधारों पर की चर्चा

Bhasha

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक में पारदर्शी और कुशल प्रक्रियाओं के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने के लिये घरेलू स्रोतों से खनिज संसाधनों की आसान और प्रचुर मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने, उत्खनन तेज करने, निवेश आकर्षित करने और आधुनिक प्रौद्योगिकी पर ध्यान देने के बारे में चर्चा की गयी।

छत्तीसगढ़ ने देश में सर्वाधिक गौण वन उत्पादों की खरीद की

Bhasha

जंगलों से लकड़ी के अलावा होने वाले अन्य उत्पादन को गौण वन उत्पाद कहा जाता है।

बिहार में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढकर 422 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रोहतास में 11, सीतामढी में चार, पटना एवं सारण में दो-दो मामले सामने आए हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों की वापसी के लिए पहल करने का निर्देश दिया

Bhasha

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और व्यक्तियों की वापसी के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया है।

श्रमिकों को वापस लाया जायेगा, उनके लिए रोजगार की व्यवस्था होगी : मुख्यमंत्री

Bhasha

मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘ जो श्रमिक देश के विभिन्न हिस्सों से आ रहे हैं उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाएगा। ’’

भारत में मुस्लिमों पर अत्याचार के आरोप वाले ट्वीटों पर विदेश मंत्रालय ने कहा, यह दुष्प्रचार है

Bhasha

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि खाड़ी देश भारत के साथ मित्रवत संबंधों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और वे भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का समर्थन नहीं करते।

Categories