कोविड-19 के मद्देनजर भारत से 60 हजार विदेशी नागरिकों को वापस भेजा गया : विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने के मुद्दे पर भी चर्चा की जा रही है और सभी भारतीय मिशन विदेशों में भारतीय समुदाय के लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं ।

जमात

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान 72 देशों के करीब 60 हजार विदेशी नागरिकों को भारत से वापस भेजा गया ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने के मुद्दे पर भी चर्चा की जा रही है और सभी भारतीय मिशन विदेशों में भारतीय समुदाय के लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं ।

उन्होंने आनलाइन प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ‘‘इस मामले पर सरकार ध्यान दे रही है। इस स्तर पर मेरे लिए उनकी वापसी की योजना के बारे में बोलना जल्दबाजी होगी।’’

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘लेकिन मैं आपको यह बता सकता हूं कि इस बारे में विचार-विमर्श चल रहा है। बातचीत चल रही हैं। इसके साथ ही हमारे मिशन हालात पर ध्यान केंद्रित करते हुए असाधारण प्रयास कर रहे हैं।’’

समझा जाता है कि सरकार लॉकडाउन समाप्त होने के बाद खाड़ी एवं अन्य क्षेत्रों में फंसे हजारों की संख्या में भारतीयों को निकालने के लिये नौसेना के जहाजों के अलावा सैन्य एवं वाणिज्यिक हवाई जहाजों को लगाने की एक वृहद योजना पर काम कर रही है।

बहरहाल, चीन की दो कंपनियों द्वारा कोविड-19 की जांच के लिये आपूर्ति की गई रैपिड टेस्टिंग किट के उपयोग पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की रोक की चीन द्वारा आलोचना किये जाने के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले को आईसीएमआर देख रहा है ।

गौरतलब है कि आईसीएमआर ने सोमवार को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से चीन की दो कंपनी ग्वांगझू वॉन्डफो बायोटेक एवं झूहाई लिवजॉन डायग्नोस्टिक से खरीदी गई टेस्टिंग किट का उपयोग करने से मना कर दिया था क्योंकि इसके परिणामों में काफी भिन्नता आ रही थी।

श्रीवास्तव ने कहा कि भारत ने अनेक देशों को सहायता के तौर पर 28 लाख हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की टैबलेट और 19 लाख पैरासिटामॉल की टैबलेट मुहैया कराई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी