कोविड-19 : पुणे स्थित रक्षा संस्थान ने संक्रमणमुक्त करने वाला माइक्रोवेव बनाया

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '' वायरस (अतुल्य के) 56 डिग्री से 60 डिग्री सेल्सियस तापमान पर विघटित हो जाता है।''

जमात

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल पुणे स्थित उन्नत प्रौद्योगिकी रक्षा संस्थान (डीआईएटी) ने 'अतुल्य' नाम का एक माइक्रोवेव स्टरलाइजर विकसित किया है जो कोरोना वायरस का विघटन कर सकता है। रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '' वायरस (अतुल्य के) 56 डिग्री से 60 डिग्री सेल्सियस तापमान पर विघटित हो जाता है।''

इसमें कहा गया है कि ‘अतुल्य’ एक किफायती समाधान है, जिसे एक स्थान पर अथवा आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

बयान के मुताबिक, '' इस प्रणाली का मानव सुरक्षा के लिए परीक्षण किया गया जो कि उपयोगी पाया गया।''

डीआईएटी एक डीम्ड विश्वविद्यालय है जो रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अंतर्गत आता है।

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है।

देश में इस वायरस के संक्रमण के 33,600 से अधिक मामले हैं तथा अब तक 1,075 लोगों की जान जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव