एजेंसी न्यूज

दो और सप्ताह के लिए बढ़ा लॉकडाउन, सुरक्षित क्षेत्रों को मिली कुछ छूट

Bhasha

इसके अलावा, इस अवधि में शैक्षणिक संस्थान, थियेटर, मॉल, होटल और बार भी बंद रहेंगे। सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में घोषणा की। हालांकि इस अवधि में उन क्षेत्रों के भीतर लोगों की आवाजाही और विभिन्न व्यापारिक गतिविधियों के लिए कुछ छूट दी गई है जहां कोविड-19 के सीमित मामले या कोई मामला नहीं है।

हरियाणा में कोविड-19 के 18 नये मामले, कुल संख्या बढ़ कर 357 हुई

Bhasha

सिरसा जिला के अधिकारियों ने बताया कि दोनों तीर्थयात्री नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा हुजूर साहिब से लौटे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सूरजपुर के तीन अन्य लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Bhasha

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूरजपुर जिले के जाजवल गांव में क्वारंटाइन सेंटर में तीन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इस क्वारंटाइन सेंटर में पड़ोसी राज्य झारखंड के प्रवासी मजदूरों को ठहराया गया है।

किसानों को उपज का अधिक मूल्य दिलाने के लिए मंडी अधिनियम में किए गए गई संशोधन : चौहान

Bhasha

उन्होंने कहा कि इनके लागू होने से अब किसान अब घर बैठे ही अपनी फसल निजी व्यापारियों को बेच सकेंगे और किसानों को मंडी जाने की बाध्यता नहीं होगी। इसके साथ ही, उनके पास मंडी में जाकर फसल बेचने तथा समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचने का विकल्प भी जारी रहेगा।

भारत ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में मजबूती के लिए रक्षात्मक, चिकित्सा उपकरणों का उत्पादन तेज किया

Bhasha

केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि 2.22 करोड़ व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के लिए ऑर्डर दिए गए हैं, जिनमें 1.43 करोड़ का निर्माण घरेलू विनिर्माता करेंगे और शेष का आयात किया जाएगा।

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए

Bhasha

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि शुक्रवार को 26 लोगों की मौत हुई और 106 लोगों को छुट्टी दे दी गई।

मप्र में कोरोना संक्रमण के 90 नए मामले, आंकड़ा 2,715 तक पहुंचा, आठ और लोगों की मौत

Bhasha

मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से आठ लोगों मौत हुई है। इनमें इंदौर में चार, खंडवा में दो और उज्जैन एवं शाजापुर में एक- एक व्यक्ति की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 145 हो गई है।

प्रवासियों के लिए जयपुर से पटना तक श्रमिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

Bhasha

उत्तर पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 'श्रमिक स्पेशल ट्रेन' में केवल उन्हीं यात्रियों को अनुमति होगी जिनको राज्य सरकार द्वारा चिन्हित एवं स्क्रीनिंग किया गया है।

मोदी ने देश के उड्डयन क्षेत्र को अधिक दक्ष बनाने की रणनीतियों पर समीक्षा बैठक की

Bhasha

प्रधानमंत्री द्वारा भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र को और दक्ष बनाने में मदद कर सकने वाली रणनीतियों की समीक्षा करने के लिये आयोजित एक व्यापक बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह सैन्य मामलों के विभाग के साथ करीबी सहयोग के

प्रवासी मजदूरों के बिहार लौटने की व्यवस्था को लेकर लालू ने नीतीश पर कटाक्ष किया

Bhasha

लालू ने ट्वीट कर कहा, ''लॉकडाउन 2.0 (लॉकडाउन का दूसरा चरण) शुरू होने पर आज से 16 रोज़ पहले सरकार से ट्रेन चलाने की माँग थी लेकिन छोटे भाई (नीतीश) टोटल कन्फ़्यूज़िया गए हैं। ना वेंटिलेटर, ना बस, ना रेल, उनका बेमल जोड़तोड़ का रेलमपेल''।

कैट करेगी ऑनलाइन मार्केटप्लेस ‘भारतमार्केट’ की शुरुआत

Bhasha

कैट ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह विनिर्माताओं के लिये लॉजिस्टिक्स से लेकर आपूर्ति श्रृंखला तथा उपभोक्ताओं को घर पर सामान पहुंचाने के लिये विभिन्न प्रौद्योगिकी कंपनियों की क्षमताओं को एकीकृत करेगा।

बंदरगाहों पर फंसे पड़े हैं माल से लदे जहाज, सरकारी आदेश के बावजूद नहीं दी जा रही शुल्क से छूट

Bhasha

उद्योग सूत्रों का कहना है कि ढाई लाख से अधिक कंटेनर बंदरगाह प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने की वजह से फंसे पड़े हैं। कोविड- 19 के कारण जारी लॉकडाउन की बीच इन इकाइयों को इस स्थिति से जूझना पड़ा रहा है।

कोविड-19 के खिलाफ सम्पूर्ण जीत के लिये दो हफ्ते लॉकडाउन बढ़ाया गया : भाजपा

Bhasha

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘ केंद्र सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर जारी लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिये बढ़ा दिया है लेकिन ग्रीन जोन और आरेंज जोन में रियायत भी दी गई है । कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई हम जीत रहे हैं । हमें कोविड-19 को पूरी तरह से हराना है । ऐसे में जिन क्षेत्रों में छूट दी गई है, वहां भी सामाजिक दूरी और अन्य दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना है । ’’

कोविड-19: कर्नाटक में संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या हुई 589

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

बाइडेन ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों से किया इनकार

Bhasha

बाइडेन ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया है। इन आरोपों के कारण रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ नंवबर 2020 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में उनकी दावेदारी को नुकसान होने की आशंका है।

लॉकडाउन: महाराष्ट्र के भिवंडी से साइकिल से उत्तर प्रदेश जा रहे प्रवासी मजदूर की रास्ते में मौत

Bhasha

मृतक मजदूर के साथियों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण भिवंडी में कोई काम नहीं मिलने के कारण तबारक मंसूरी (50) और 11 अन्य श्रमिक अलग- अलग साइकिलों से घर वापस जा रहे थे। मुम्बई- आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंधवा के पास बृहस्पतिवार को मंसूरी की तबियत बिगड़ने के बाद उसका निधन हो गया।

सूरत से सैकड़ों प्रवासी कामगार मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा के लिये रवाना हुए

Bhasha

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये 25 मार्च से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से शहर में फंसे एवं अपने-अपने राज्य लौटना चाह रहे कामगारों के हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले हैं।

लॉकडाउन: बेंगलुरु के चिड़ियाघर की अनोखी पहल, जानवरों को लिया जा सकता है गोद

Bhasha

इस कार्यक्रम के जरिये बीबीपी के जानवरों को गोद लिया जा सकता है।

लॉकडाउन की वजह से सरकार ने अप्रैल के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी नहीं किए

Bhasha

सरकार ने पिछले महीने मार्च का जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की तारीख 20 अप्रैल से बढ़ाकर पांच मई कर दी थी।

‘ब्रिटेन के स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत भारतीयों को है कोविड-19 का सबसे अधिक खतरा’

Bhasha

‘इंस्टीट्यूट ऑफ फिस्कल स्टडीज’ (आईएफएस) ने अपनी एक रिपोर्ट में यह भी पाया कि भारतीय उन समुदायों में से एक हैं, जिन पर इस घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के आर्थिक प्रभाव का असर पड़ने की संभावना कम है क्योंकि वे अधिक सुरक्षित क्षेत्रों में काम करते हैं।

Categories