महाराष्ट्र ने फंसे हुए लोगों की वापसी के लिए आदेश जारी किया

एक वीडियो संदेश में देशमुख ने कहा कि जो लोग अपने मूल स्थानों पर लौटना चाहते हैं, वे अपने नाम, मोबाइल फोन नंबर, राज्य, जिला एवं तालुक , जहां वे फंसे हुए हैं, का ब्योरा देते हुए जिलाधिकारियों के पास फार्म जमा करें।

जमात

मुम्बई, 30 अप्रैल महाराष्ट्र सरकार ने फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों, तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को उनके मूल राज्यों में वापसी सुनिश्चित करने के आदेश जारी किया और इसके लिए जिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक वीडियो संदेश में देशमुख ने कहा कि जो लोग अपने मूल स्थानों पर लौटना चाहते हैं, वे अपने नाम, मोबाइल फोन नंबर, राज्य, जिला एवं तालुक , जहां वे फंसे हुए हैं, का ब्योरा देते हुए जिलाधिकारियों के पास फार्म जमा करें।

उन्होंने कहा कि फंसे हुए व्यक्ति को यह भी बताना होगा कि वह अकेला है या उसके साथ परिवार या समूह है और उसके पास गाड़ी है या नहीं।

मंत्री ने कहा कि इजाजत जिलाधिकारियों के माध्यम से दी जाएगी और तब ही आप अपने राज्यों को लौट सकते हैं।

उससे पहले दिन में सरकार ने अधिसूचना जारी कर जिलाधिकारियों को इस फंसे हुए राज्य के बाहर या अंदर जाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया था।

अधिसूचना के अनुसार फंसे हुए लोगों को साथ में नोडल अधिकारी से जारी पत्र की प्रति रखनी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव