महाराष्ट्र में लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के आरोप में 16,962 लोग गिरफ्तार

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मार्च से कोविड-19 से लड़ते और लॉकडाउन को लागू करते हुए पुलिस ने निषेधाज्ञा आदेश का उल्लंघन करने वाले 85,586 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामले दर्ज किए।

जमात

मुंबई, एक मई महाराष्ट्र पुलिस ने निषेधाज्ञा आदेश को सख्ती से लागू करते हुए राज्य भर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने 85,500 से अधिक लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए और अभी तक 16,962 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मार्च से कोविड-19 से लड़ते और लॉकडाउन को लागू करते हुए पुलिस ने निषेधाज्ञा आदेश का उल्लंघन करने वाले 85,586 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामले दर्ज किए।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर 16,962 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान कम से कम 161 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इनमें से 21 अधिकारी हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में पुलिस पर हमले के कम से कम 167 मामले दर्ज किए गए जिनमें अभी तक 580 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान अवैध परिवहन के 1,237 मामलों को दर्ज किया और 50,000 से अधिक वाहनों को जब्त किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस अवधि के दौरान विभिन्न अपराधों के लिए जुर्माने के तौर पर 3.02 करोड़ रुपये की राशि एकत्रित की।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पृथक रहने संबंधी नियमों के उल्लंघन के लिए कम से कम 622 लोगों को हिरासत में लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है