जिलाधिकारी ने तपेदिक रोगी को एंबुलेंस से फेंकने के मामले में दिया जांच का आदेश

उन्होंने अपर जिलाधिकारी (एलए) को इसकी जांच सौंपी है।

जमात

नोएडा, 30 अप्रैल गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुभाष एल वाई ने साठ वर्षीय तपेदिक रोगी को जिम्स अस्पताल की एंबुलेंस द्वारा कथित तौर पर सड़क पर फेंकने के मामले में जांच के आदेश दिया है।

उन्होंने अपर जिलाधिकारी (एलए) को इसकी जांच सौंपी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि 20 अप्रैल को राजेंद्र कुमार नामक एक व्यक्ति तपेदिक रोग की वजह से जिम्स अस्पताल में भर्ती हुआ था। उनका कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना लिया गया था। उनकी रिपोर्ट 30 अप्रैल को आई जो नकारात्मक है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा अस्पताल की एंबुलेंस उन्हें दादरी स्थित घर तक छोड़ने गई।

उन्होंने बताया कि राजेंद्र शाम में दादरी क्षेत्र में सड़क किनारे पड़े हुए मिले। इस बात की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 102 एंबुलेंस को बुलाया तथा उन्हें वापस जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति को सड़क पर छोड़ने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच अपर जिलाधिकारी (एलए) को सौंपी गई है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव