एजेंसी न्यूज
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से अब भी संक्रमित 1939 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है
Bhashaप्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''कोरोना वायरस के ‘एक्टिव’ मामले 1939 हैं । अब तक 758 लोगों को पूर्णतया उपचारित होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। कुल 64 जिलों से संक्रमण के 2742 मामले सामने आये हैं ।''
पश्चिम बंगाल में एकल शराब दुकानों को मिली खुलने की इजाजत
Bhashaइस संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार विदेशी, आईएमएफएल और देशी शराब बेचने वाली ‘ऑफ’ श्रेणी वाली दुकानें ही खुलेंगी लेकिन ‘ऑन’ श्रेणी वाली दुकानें बंद रहेंगी.
राजस्थान में लगभग डेढ़ महीने बाद खुले ठेके, दिखी लंबी कतारें
Bhashaलॉकडाउन 3.0 के तहत दी गई ढील के तहत सोमवार को ये दुकानें एक बार फिर खुलीं तो उनके बाहर लोग कतार में खड़े दिखे. इनमें से ज्यादातर के हाथ में थैले थे. कुछ ने तो हाथ में प्लास्टिक के कट्टे भी ले रखे थे और वे अपनी अपनी पसंद की शराब उनमें ले जाते दिखे.
मध्यप्रदेश में फंसे हजारों प्रवासी मजदूर, विशेष ट्रेन के लिए रेलवे को राज्य सरकारों के अनुरोध का इंतजार
Bhashaकोरोना वायरस के प्रकोप के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच अपने मूल निवास स्थानों के लिये रवाना हुए हजारों प्रवासी श्रमिक पश्चिमी मध्यप्रदेश में फंस गये हैं. लेकिन ये रेलगाड़ियां चलाने के लिये रेलवे को मध्यप्रदेश या प्रवासी श्रमिकों के गृहप्रदेश की सरकार की तरफ से कोई औपचारिक अनुरोध अब तक प्राप्त नहीं हुआ है.
कर्नाटक में पाबंदियों में ढील देने से जनजीवन होने लगा सामान्य
Bhashaकेंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी जोनों में औद्योगिक गतिविधियों, निर्माण कार्यों, गैर जरूरी दुकानों, ई-कॉमर्स, कूरियर और डाक सेवाओं के माध्यम से जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, बैंकिंग और कृषि गतिविधियों, चारपहियों एवं दोपहियों वाहनों की आवाजाही, मालवाहक वाहनों की एक दूसरे राज्यों में आवाजाही को अनुमति दी गयी जबकि बसों को चलने की इजाजत बस ग्रीन और ओरेंज जोनों में ही दी गयी।
घर वापसी की मांग करते हुए प्रवासी श्रमिकों ने राजमार्ग जाम किया
Bhashaपुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रमिक अपनी मांग लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गये और कोझिकोड-मंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। उसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से भगान के लिए लाठीचार्ज किया।
लॉकडाउन के चलते अप्रैल में पेट्रोलियम पदार्थों की मांग में 70 प्रतिशत तक गिरावट
Bhashaपेट्रोलियम उद्योग का कहना है कि पिछले 10 दिन के दौरान मांग बढ़ने के संकेत हैं। सरकार ने नगर निगम सीमाओं के बाहर स्थित उद्योगों में कारोबारी गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी जिसके बाद अप्रैल के अंत में ईंधन मांग बढ़ने के संकेत हैं। हालांकि मई से इसमें और वृद्धि होने की संभावना है। सरकार ने लॉकडाउन के चार मई से होने वाले तीसरे चरण में कुछ और गतिविधियों को शुरू करने की छूट दी है।
शराब और अन्य कई दुकानें खुलीं, शराब दुकानों के सामने लंबी कतारें
Bhashaहांलकि सभी जगहों पर शॉपिंग मॉल और संक्रमित क्षेत्रों में दुकानें बंद हैं। संक्रमित क्षेत्रों में पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है।
इंडिगो ने भारत से सिंगापुर और मालदीव के बीच करीब 50 टन माल की ढुलाई की
Bhashaविमानन कंपनी ने कहा कि उसने दो मई को मुंबई-माले-मुंबई और त्रिवेंद्रम-माले-त्रिवेंद्रम मालवाहक उड़ान का संचालन किया।
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, विराटट कोहली करेंगे लोगों को गलत जानकारियों के खिलाफ जागरूक : टिकटॉक
Bhashaकंपनी ने सोमवार को कहा कि इस वीडियो को दूरदर्शन के साथ-साथ अन्य टीवी चैनलों और सोशल मीडिया मंचों पर भी प्रसारित किया जाएगा।
विश्व तैराकी चैंपियनशिप मई 2022 तक स्थगित
Bhashaविश्व तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन इससे पहले 16 जुलाई से एक अगस्त 2021 तक होना था लेकिन अब इसकी तारीख ओलंपिक की नई तारीखों से टकरा रही थी।
अमेरिका ने डेनियल पर्ल हत्याकांड में पाकिस्तान से न्याय दिलाने को कहा
Bhashaअमेरिका की यह अपील ऐसे समय आई है जब पर्ल के परिवार ने सिंध उच्च न्यायालय द्वारा मामले के मुख्य आरोपी और ब्रिटेन में जन्में अलकायदा के शीर्ष नेता अहमद उमर सईद शेख और तीन अन्य को बरी करने के खिलाफ पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय में अपील की है.
रेल भाड़ा विवाद : महाराष्ट्र छोड़कर बाकी राज्य कर रहे प्रवासियों की यात्रा के लिए भुगतान
Bhashaकई विपक्षी दलों ने मांग की है कि प्रवासी श्रमिकों से ट्रेन टिकट के पैसे नहीं लिए जाने चाहिए। वहीं कांग्रेस ने ऐसे प्रवासियों के लिए भुगतान करने की पेशकश की। रेल किराए को लेकर पैदा विवाद के बीच भाजपा ने कहा कि रेलवे पहले ही यात्रा लागत का 85 प्रतिशत वहन करते हुए सब्सिडी पर टिकट मुहैया करा रहा है।
पटनायक ने अन्य राज्य से लौटे लोगों से जिम्मेदार आचरण का अनुरोध किया
Bhashaगंजम जिले के कथित पृथक-वास केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रवासी कामगारों का एक समूह, जिसमें अधिकतर गुजरात से आए लोग हैं, अधिकारियों द्वारा संभवत: खाने का इंतजाम देर से करने की वजह से खाना फेंक रहा है। उनमें से कुछ अधिकारियों के साथ बहस करते भी दिख रहे हैं।
पेड़ से टकरायी बेकाबू मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौत
Bhashaपुरवा के पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र प्रलयंकर ने बताया कि असोहा थानाक्षेत्र के समाधा गांव निवासी गोलू (30) अपने साथी सूरज (36) के साथ मोटरसाइकिल से मौरावां थानाक्षेत्र के चिलौली स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में भवलिया गांव के सामने मोड़ पर उनकी तेजरफ्तार गाड़ी बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गयी।
लॉकडाउन के तीसरे चरण में ढील के बाद कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में जन जीवन सामान्य
Bhashaकेंद्र की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार, ग्रीन एवं येलो जोन जिलों में औद्योगिक गतिविधियां, निर्माण कार्य, जरूरी एवं गैर जरूरी सामान की दुकानें, ई कॉमर्स के माध्यम से जरूरी सामान की आपूर्ति, कोरियर एवं डाक सेवायें, बैंकिंग एवं कृषि गतिविधियां, चार पहिया, दो पहिया वाहनों का परिचालन, बसों का परिचालन तथा अंतरराज्यीय माल वाहनों को अनुमति दी गयी है।
चिकित्सा प्रौद्योगिकी कंपनियों ने वित्तीय मदद, लंबित भुगतान तत्काल करने की मांग की
Bhashaसंगठन ने एक बयान में कहा कि लगातार वित्तीय और लॉजिस्टिक अड़चनें इस क्षेत्र के लिये परिचालन कर पाना मुश्किल बना रही हैं। उसने कहा कि देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रबंधन के लिये चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति एक आवश्यक सेवा है, लेकिन लगातार वित्तीय और लॉजिस्टिक्स की अड़चनें इस क्षेत्र के लिये परिचालन की चुनौतियां पैदा कर रही हैं।
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और विराट कोहली करेंगे लोगों को गलत जानकारियों के खिलाफ जागरुक, Tik Tok पर 'मत कर फॉरवर्ड' अभियान शुरू
Bhashaकोरोना वायरस संकट के बीच वीडियो सोशल मीडिया मंच टिकटॉक ने गलत जानकारियों को लेकर एक जागरुकता अभियान मत कर फॉरवर्ड’ शुरू किया है. अनुराग बासु के निर्देशन में इसके लिए एक वीडियो बनाया गया है जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, कृति सैनन और विराट कोहली जैसे सितारे नजर आएंगे.
सिल्वर लेक फेसबुक की राह पर, जियो में निवेश किए 5,656 करोड़ रुपये
Bhashaइससे पहले सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक 5.7 अरब डॉलर (43,574 करोड़ रुपये) निवेश कर जियो प्लेटफॉर्म्स की 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी ले चुकी है।
CORONAVIRUS: सिंगापुर में 4800 भारतीय COVID-19 से संक्रमित, 90 फीसदी से अधिक श्रमिक
Bhashaसिंगापुर में विदेशी कर्मचारियों के लिए बने शयन स्थलों में रह रहे करीब 4,800 भारतीय नागरिक अप्रैल के अंत तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. यह जानकारी सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त ने सोमवार को दी. अशरफ ने बताया कि भारत सरकार जब भी निर्णय लेगी, उन्हें देश भेजने की कोशिश शुरू की जाएगी.