आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, विराटट कोहली करेंगे लोगों को गलत जानकारियों के खिलाफ जागरूक : टिकटॉक

कंपनी ने सोमवार को कहा कि इस वीडियो को दूरदर्शन के साथ-साथ अन्य टीवी चैनलों और सोशल मीडिया मंचों पर भी प्रसारित किया जाएगा।

जमात

नयी दिल्ली, चार मई कोरोना वायरस संकट के बीच वीडियो सोशल मीडिया मंच टिकटॉक ने गलत जानकारियों को लेकर एक जागरूकता अभियान ‘#मत कर फॉरवर्ड’ शुरू किया है। अनुराग बासु के निर्देशन में इसके लिए एक वीडियो बनाया गया है जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, कृति सैनन और विराट कोहली जैसे सितारे नजर आएंगे।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि इस वीडियो को दूरदर्शन के साथ-साथ अन्य टीवी चैनलों और सोशल मीडिया मंचों पर भी प्रसारित किया जाएगा।

देश में टिकटॉक के करीब 20 करोड़ उपयोक्ता हैं। कंपनी ने उपयोक्ताओं से मंच पर वीडियो बनाने और साझा करने के दौरान बहुत सावधानी बरतने के लिए भी कहा।

मंच ने कहा, ‘‘फर्जी खबरें नुकसानदायक होती हैं। यह हमें बेकार की जानकारियां देती हैं और समुदाय के बीच विश्वास को कम करती हैं। टिकटॉक ने ‘#मत कर फॉरवर्ड’ अभियान की शुरुआत की है। यह लोगों के बीच गलत जानकारियां फैलाने से रोकने और इस तरह के कंटेट बनाने को लेकर सजग रहने के लिए प्रेरित करेगा।’’

सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों से गलत जानकारियों को फैलने से रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाने के लिए कहा है। विशेषकर कोरोना वायरस संकट के दौरान ऐसी गलत जानकारियों को सीमित करने के लिए कहा गया है जो समाज को नुकसान पहुंचा रही हैं।

हाल में कंपनी ने अपने एप के रिपार्ट करने के फीचर में ‘गलत जानकारी’ श्रेणी को शुरू किया था। साथ ही इसमें एक उप श्रेणी कोरोना वायरस भी जोड़ी थी।

कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रमुख निखिल गांधी ने कहा कि गलत जानकारियों का फैलना पूरे उद्योग की चिंता है और इसकी साझा जिम्मेदारी भी है।

शरद मनोहर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड