घर वापसी की मांग करते हुए प्रवासी श्रमिकों ने राजमार्ग जाम किया
पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रमिक अपनी मांग लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गये और कोझिकोड-मंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। उसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से भगान के लिए लाठीचार्ज किया।
कोझिकोड, चार मई केरल में कोलियांडी के समीप नंदी बाजार में सोमवार को घर वापस भेजने की मांग करते हुए कम से कम 200 श्रमिकों ने राष्ट्रीय राजमार्म पर धरना दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रमिक अपनी मांग लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गये और कोझिकोड-मंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। उसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से भगान के लिए लाठीचार्ज किया।
वे इस बात से परेशान थे कि सोमवार को जाने वाली कुछ विशेष ट्रेनें रद्द कर दी गयीं।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि ट्रेनें इसलिए रद्द की गयीं क्योंकि संबंधित राज्यों से सहमति नहीं मिली।
पुलिस और पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा यह समझाने-बुलाने पर कि उनकी गृह वापसी शीघ्र सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह की कोशिश की जाएगी, प्रदर्शनकारी अपने कैंपों में लौट गये।
पिछले दो दिनों में बिहार, झारखंड और ओडिशा के प्रवासी मजदूर ट्रेनों से घर भेजे गये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)