लॉकडाउन के तीसरे चरण में ढील के बाद कर्नाटक के अधिकतर ​हिस्सों में जन जीवन सामान्य

केंद्र की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार, ग्रीन एवं येलो जोन जिलों में औद्योगिक गतिविधियां, निर्माण कार्य, जरूरी एवं गैर जरूरी सामान की दुकानें, ई कॉमर्स के माध्यम से जरूरी सामान की आपूर्ति, कोरियर एवं डाक सेवायें, बैंकिंग एवं कृषि गतिविधियां, चार पहिया, दो पहिया वाहनों का परिचालन, बसों का परिचालन तथा अंतरराज्यीय माल वाहनों को अनुमति दी गयी है।

जमात

बेंगलुरू, चार मई कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये लागू लॉकडाउन नियमों में ढील दिये जाने के बाद कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में जन जीवन सामान्य हो गया । प्रदेश में लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरूआत हुयी जो 24 मार्च से लागू है ।

केंद्र की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार, ग्रीन एवं येलो जोन जिलों में औद्योगिक गतिविधियां, निर्माण कार्य, जरूरी एवं गैर जरूरी सामान की दुकानें, ई कॉमर्स के माध्यम से जरूरी सामान की आपूर्ति, कोरियर एवं डाक सेवायें, बैंकिंग एवं कृषि गतिविधियां, चार पहिया, दो पहिया वाहनों का परिचालन, बसों का परिचालन तथा अंतरराज्यीय माल वाहनों को अनुमति दी गयी है।

इसके अलावा चिन्हित दुकानों में शराब की बिक्री की भी अनुमति दी गयी है।

पुलिस ने बताया कि सामान्य नागरिकों के लिये सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक वाहनों के परिचालन की अनुमति दी गयी है ।

लोगों के आवागमन के बारे में स्पष्ट करते हुये बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने ट्वीट किया था, 'कल से आपको बेंगलुरू में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक घूमने के लिये पास की जरूरत नहीं होगी ।'

उन्होंने कहा कि शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक पास धारकों को भी आवागमन की छूट नहीं होगी । इससे केवल मेडिकल एवं जरूरी सेवाओं को मुक्त रखा गया है । चेकपोस्ट बने हुये हैं और आपका परिचय पत्र आपसे मांगा जा सकता है । कृपया जिम्मेदार बनें।'

प्रतिबंधों को हटाये जाने के बाद बेंगलुरू के कुछ हिस्सों में वाहनों की जबरदस्त आवाजाही देखी गयी जिसके परिणामस्वरूप कुछ हिस्सों में यातायात जाम हो गया ।

मुख्य व्यापार क्षेत्र चिकपेट में भी गतिविधियां देखी गयी ।

संयुक्त अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन के संयुक्त सचिव एवं व्यवसायी सज्जन राज मेहता ने पीटीआई को बताया, 'बसें एवं मेट्रो रेल जैसे सार्वजनिक परिवहनों पर प्रतिबंध के कारण लोगों की आवाजाही सीमित है ।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\